एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर रात को कितने बजे हुआ हमला, क्या कर रहे थे एक्टर

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अज्ञात चोरों ने चाकू से हमला किया. घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे. सैफ की हाउस हेल्प को भी चोट लगी है.

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अज्ञात चोरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया. मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार देर रात 2 बजे चोर घुस गया. इस दौरान सैफ और अज्ञात व्यक्ति के बीच हाथपाई हुई. इसके बाद चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए. उन्हें सुबह 3.30 बजे अस्पताल लाया गया. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी खंगालकर हमलावर की तलाश में जुट गई है.

तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया

इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान की मेड के हाथ पर भी चोट लगी है. पुलिस सैफ अली खान के घर जाकर कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद वहां काम कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. अब उन तीनों को पुलिस स्टेशन लाया जाएगा, जहां उनसे डिटेल में पूछताछ की जाएगी. घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे.

सैफ के हाथ और पीठ पर गहरी चोट

सूत्रों के मुताबिक सैफ के गले के पास 10 सेमी घाव आया है. उनके हाथ और पीठ पर भी चोटें आई है. उनकी पीठ में कोई नुकीली चीज घुसा दी गई थी, जिसे कल रात सर्जरी करके निकाल दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास भी गहरे घाव हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमलावर ने घटनास्थाल के आसपास ही चाकू फेंका या अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि पुलिस को सैफ के घर में हमला करने वाला चाकू नहीं मिला.

हमले के वक्त घर में ही थीं करीना कपूर

घटनास्थाल पर खून के धब्बे हैं और घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. सैफ पर हमले के समय उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर घर पर ही मौजूद थीं. बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है. उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं. ऐसे में उनके घर में चोरी करने की घटना ने सबको हैरान कर दिया है.

ये भी पढ़ें : सैफ अली खान पर हमला कब, क्यों और कैसे, अटैक से जुड़े 5 सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget