एक्सप्लोरर

CBSE CISCE Board Exam 2021: CBSE ने बनाया 12वीं के रिजल्ट का फॉर्मूला, 3 साल के औसत पर मिलेंगे अंक

एजी वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी कि जो छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें स्थितियां सामान्य होने के बाद वह फिजिकल तरीके से परीक्षा दे सकते हैं. अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट को बेहतर करने के लिए परीक्षा देना चाहेगा तो वह ऐसा कर सकेगा.

नी दिल्लीः CBSE ने आज 12वीं के छात्रों को अंक देने का फार्मूला सुप्रीम कोर्ट में पेश किया. इस फार्मूले के हिसाब से 3 वर्षों के औसत अंक के आधार पर 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे. CBSE ने कोर्ट को बताया कि 31 जुलाई तक रिजल्ट आ जाएगा.

इससे पहले 3 जून को CBSE ने सुप्रीम कोर्ट को आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी गई दी थी कि कोरोना के मद्देनज़र इस साल 12वीं के परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है. कोर्ट ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिए गए इस फैसले की सराहना की थी. कोर्ट ने उस दिन CBSE और ICSE को छात्रों को अंक देने का ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया तय करने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया था. इसके बाद CBSE ने एक कमिटी का गठन किया था. उस कमिटी के निष्कर्ष आज कोर्ट में रखे गए.

3 साल के एवरेज पर अंक

केंद्र सरकार की तरफ से पेश एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने जस्टिस ए एम खानविलकर और दिनेश माहेश्वरी की बेंच को बताया कि कमेटी ने इस बात को ध्यान में रखा कि छात्रों का सही मूल्यांकन हो सके. स्कूल किसी के साथ पक्षपात करके उसे अधिक अंक देने की कोशिश न कर सकें.

इसलिए, यह तय किया गया है कि छात्रों को 10वीं, 11वीं और 12वीं में मिले अंकों के औसत के आधार पर रिजल्ट दिया जाएगा. एटॉर्नी जनरल ने बताया कि 10वीं की परीक्षा के पांच मुख्य विषयों में सबसे अधिक अंक वाले 3 विषय, 11वीं की परीक्षा के सभी विषय और 12वीं में स्कूल की तरफ से किए गए आंतरिक मूल्यांकन के अंक को जोड़कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. 10वीं के लिए 30%, 11वीं के लिए 30% और 12वीं के लिए 40% अंक दिए जाएंगे.

रिज़ल्ट कमिटी भी बनेगी

एटॉर्नी जनरल ने आगे कहा कि कोई स्कूल अपने छात्रों को अधिक अंक देकर उनका रिजल्ट बेहतर बनाने की स्कूल कोशिश न करे, इसकी निगरानी एक रिजल्ट कमेटी करेगी और मॉडरेशन कमेटी भी यह देखेगी कि छात्रों को सही तरीके से अंक दिए गए हैं. इस तरह की कमिटी में दूसरे स्कूलों के शिक्षक को भी रखा जाएगा ताकि निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके. इस सभी प्रक्रिया से गुजरने के बाद 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे.

लिखित परीक्षा का भी मिलेगा मौका

वेणुगोपाल ने कोर्ट को यह जानकारी दी थी कि जो छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें स्थितियां सामान्य होने के बाद फिजिकल तरीके से परीक्षा देने का भी अवसर दिया जाए. अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट को बेहतर करने के लिए परीक्षा देना चाहेगा तो वह ऐसा कर सकेगा. इस पर जजों ने कहा कि यह सुझाव सही है. लेकिन अभी जिस तरीके से रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं, उस प्रक्रिया में भी इस बात को शामिल किया जाना चाहिए कि रिज़ल्ट से शिकायत होने पर छात्र दोबारा मूल्यांकन की मांग कर सकें. केंद्र के वकील ने इससे सहमति जताते हुए कहा कि इसकी भी व्यवस्था बनाई जाएगी.


ICSE की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील जे के दास ने कोर्ट को बताया कि उनके बोर्ड ने 6 साल के एस्ट के आधार पर रिजल्ट तैयार करने का फैसला लिया है. उनके रिज़ल्ट भी 31 जुलाई तक आ जाएंगे. जजों ने इसे नोट कर लिया.

फिजिकल परीक्षा की मांग खारिज

ज़्यादातर याचिकाकर्ता CBSE की तरफ से रखे फॉर्मूले से संतुष्ट नज़र आए. जजों ने भी कहा कि यह तरीका संतुलित लग रहा है. एक याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा कि जब CLAT और NEET जैसी परीक्षाएं फिजिकल तरीके से करवाई जा सकती हैं तो 12वीं की परीक्षा भी रद्द नहीं होनी चाहिए थी. इस पर जजों ने साफ कर दिया कि 12वीं की परीक्षा फिजिकल तरीके से करवाने पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. जजों ने कहा कि NEET और CLAT देने वाले छात्रों की संख्या CBSE की 12वीं की परीक्षा देने वालों से बहुत कम है. 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को बाद में लिखित परीक्षा देने का मौका भी मिलेगा.

7th Pay Commission: 60 से 180 दिन हुई रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों के TA क्लेम करने की समय सीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget