एक्सप्लोरर

Corona Crisis: मुंबई में 24 घंटे मिलेगी होम डिलिवरी की सुविधा, वीकेंड लॉकडाउन में छात्रों को भी राहत

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 59,907 मामले सामने आए. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 31,73,261 हो गए. पिछले एक दिन में कोविड-19 से 322 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 56,652 पर पहुंच गई.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना महामारी बेकाबू होने के कारण हाल ही में राज्य भर में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. इस बीच नाइट कर्फ्यू के बीच मुंबई के लोगों को बड़ी राहत मिली है. बीएमसी ने यहां 24 घंटे ई-कॉमर्स और होम डिलिवरी का आदेश दिया है. महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है. इस आदेश के बाद फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी और जोमैटो ने सरकारी आदेशों का पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद किसी तरह का ऑर्डर लेना बंद कर दिया था. लेकिन अब बीएमसी ने रात में भी ऑनलाइन फूड डिलीवरी की अनुमति दे दी है.

इसके अलावा बीएमसी ने प्रतिबंधों के बीच एग्जाम देने जा रहे छात्रों को भी बड़ी राहत दी है. आदेश के अनुसार, जिन छात्रों या उम्मीदवारों को परीक्षाओं में उपस्थित होना है, वह वीकेंड के लॉकडाउन के दौरान परीक्षा के लिए जा सकते हैं. लेकिन उनके पास एग्जाम हॉल टिकट होना चाहिए. छात्रों को अपने माता-पिता या किसी एक अभिभावक के साथ जाने की अनुमति है.

होटल से खुद खाना खरीदने की अनुमति नहीं बीएमसी ने यह भी साफ किया है कि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान खाना खुद होटल से खरीदकर ले जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन होम डिलीवरी की अनुमति है. आदेश में कहा गया है कि सड़क के किनारे लगे फूड स्टॉल से जिसमें फल स्टॉल भी शामिल हैं, लॉकडाउन के दौरान किसी को वहां खड़े होने और खाद्य पदार्थों का उपभोग करने की अनुमति नहीं है.

बता दें, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,428 नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण से 23 और मरीजों की जान चली गई है. नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में अब संक्रमितों की कुल संख्या 4,82,760 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 11,851 पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- कोरोना को काबू करने के लिए सख्ती शुरू, जानिए देश में कहां-कहां लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू PM Modi Vaccine: पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- योग्य हैं तो आप भी लगवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget