एक्सप्लोरर

कोरोना को काबू करने के लिए सख्ती शुरू, जानिए देश में कहां-कहां लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू

बंद दुकानें, सूनसान बाजार और वीरान सड़कें... ये मंजर एक बार फिर कई शहरों में नजर आने लगा है. क्योंकि जानलेवा कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं. मंगलवार को एक लाख 15 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए. अब बुधवार को सवा लाख नए कोरोना केस आने का अनुमान है.

Corona Second Wave: कोरोना महामारी को काबू में करने के लिए राज्य सरकारों ने पाबंदियां बढ़ाना शुरू कर दी है. कहीं नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है तो किसी शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है. दिल्‍ली, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. इसके अलावा कई जगह स्‍कूल बंद किए गए हैं और कई जगहों पर मास्‍क नहीं लगाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है.

लखनऊ-कानपुर में आज से नाइट कर्फ्यू बढ़ते कोरोना केस से यूपी में भी कई जगह नाइट कर्फ्यू की शुरुआत हो चुकी है. 500 से ज्यादा कोरोना केस वाले 13 जिलों में जिलाधिकारी को अधिकार दिए गए हैं कि वो चाहें तो रात में सड़कों पर आवाजाही बंद कर सकते हैं. इसके बाद लखनऊ में नाइट कर्फ्यू लगा ने का फैसला लिया गया है. आज से लखनऊ में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा. ये रात नौ से सुबह 6 बजे तक रहेगा और आवाजाही प्रतिबंधित होगी. मेडिकल, पैरा मेडिकल, नर्सिंग संस्थान को छोड़कर 15 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. कानपुर में भी 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा.

रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है. आदेश में कहा गया है कि रायपुर जिला अन्तर्गत संपूर्ण क्षेत्र को 9 अप्रैल शाम छह बजे से 19 अप्रैल सुबह छह बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इस दौरान जिले की सीमाएं सील रहेगी. 11 दिनों में मेडिकल दुकानों को खोलने की अनुमति होगी. लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे. वहीं दुर्ग में 6 अप्रैल से ही लॉकडाउन शुरू हो चुका है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा.

MP के शहरी इलाकों में रात का कर्फ्यू, रविवार को पूर्णबंदी छत्तीसगढ़ से सटे मध्य प्रदेश में अब सरकारी दफ्तर सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे, साथ ही सभी नगरीय क्षेत्रों में गुरुवार से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगेगा. प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में पांच दिन लगेंगे. शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहेंगे. साथ ही आगामी आदेश तक हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा. शाजापुर में तो 58 घंटे की पूर्णबंदी की गई है.

पूरे पंजाब में रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रात के कर्फ्यू का पूरे राज्य में विस्तार करने की घोषणा की है और राजनीतिक आयोजनों पर रोक लगाने का आदेश दिया है. रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक का रात्रिकालीन कर्फ्यू सभी 22 जिलों में लागू रहेगा. इसे अभी तक 12 जिलों में ही लगाया लगाया था. नयी पाबंदियों के तहत बंद जगह में अंतिम संस्कार या शादियों में बस 50 और खुली जगह में ऐसे अवसरों में बस 100 अतिथियों की अनुमति होगी. ये आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा.

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू वहीं दिल्ली सरकार ने 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. मंगलवार की रात 10 बजे से इसे लागू भी कर दिया है. अब 30 अप्रैल तक हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा. सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे, सिर्फ जहां प्रेटिक्लस चल रहे हैं, वह स्कूल खुले रहेंगे. सार्वजनिक कार्यक्रम और शादी में खुली जगह में 200 लोग और बंद जगह में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमित है. यहां कार के अंदर अकेले बैठे व्यक्ति को भी मास्क लगाना अनिवार्य है.

गुजरात के 20 शहरों में रात का कर्फ्यू गुजरात सरकार ने घोषणा कर कहा है कि रात के कर्फ्यू को 20 अन्य शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक 30 अप्रैल तक लगाया जाएगा. गुजरात के चार प्रमुख शहरों में रात का कर्फ्यू पहले से ही लगा हुआ है. यहां तक कि गुजरात हाईकोर्ट ने भी सरकार को सप्ताहांत पर 3-4 दिन का लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने की सलाह दी. सरकार ने 30 अप्रैल तक राजनीतिक या सामाजिक समारोहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और विवाह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 200 से घटाकर 100 कर दी है. अन्य सभाओं को भी अधिकतम पचास तक सीमित कर दिया गया है.

ओडिशा के 10 जिलों में रात्रि कर्फ्यू ओडिशा सरकार ने 10 जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाया है. एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरगढ़, बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बलांगीर, नौपाड़ा, कालाहांडी, मल्कानगिरी, कोराटपुर और नबरंगपुर जिले में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा. स्वास्थ्य सेवा निदेशक विजय पणिग्रही ने कहा कि ओडिशा में छत्तीसगढ़ से सीमावर्ती जिलों से आने वालों को कोविड-19 जांच करानी होगी.

राजस्थान सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश राजस्थान में 5 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच जिम, सिनेमा हॉल, एम्यूजमेंट पार्क और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे. साथ ही सरकार ने पहली कक्षा से 9वीं कक्षाओं तक के स्कूल बंद करने के भी निर्देश दिए हैं. सरकार ने स्नातकोत्तर और स्नातक के अंतिम वर्ष को छोड़कर कॉलेजों में चलने वाली बाकी सभी कक्षाओं को भी बंद करने की घोषणा की है. हालांकि, छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल करने की अनुमति रहेगी. वहीं रेस्तरां भी रात में बंद रहेंगे लेकिन होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी.

महाराष्ट्र में वीकएंड पर लॉकडाउन पूरे महाराष्ट्र में वीकएंड पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है. साथ ही रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है. बैठकर खाने के लिए रेस्टोरेंट और पब बंद कर दिए गए हैं. हालांकि खाना पैक कराने की सुविधा जारी है. स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं. सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगी हुई है. शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल होने की अनुमति है.

ये भी पढ़ें- कोरोना से हालात बेकाबू: पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज, वैक्सीनेशन पर भी होगी चर्चा

मुंबई पुलिस कमिश्नर के हेडक्वार्टर से फरवरी में हुई गाड़ियों की एंट्री रिकॉर्ड से गायब, ATS की जांच में सामने आया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget