एक्सप्लोरर

BMC Covid Guidelines: BMC ने अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस 

BMC Covid Guidelines: ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए BMC ने दिशानिर्देश जारी किए हैं. जिसमें खासतौर पर दुबई से मुंबई आने वाले हर यात्री के 7 दिन तक होम क्वारंटीन रहने को कहा है.

BMC Covid Guidelines: देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़तों मामलों के बीच राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं. कई राज्यों में नए कोरोना गाइडलाइंस जारी करते हुए नाइट कर्फ्यू के आदेश दिए गए हैं. वहीं विदेशों से आने वालों पर भी अब नजर रखी जा रही है. दरअसल महाराष्ट्र के मुंबई में अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बीएमसी ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसमें भी खासतौर पर दुबई से मुंबई आनेवाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए BMC ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि दुबई से मुंबई आने वाले हर यात्री के 7 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा. वहीं बीएमसी के इस दिशानोर्देश में एक चौंकाने वाली बात यह है कि दुबई से मुंबई आनेवाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर आने के बाद RTPCR टेस्ट अनिवार्य नहीं है.

फिलहाल BMC के जारी दिशा निर्देश में बताया गया है कि दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अगर यात्री का घर, मुंबई से बाहर है तो उस व्यक्ति को मुंबई के बाहर उसके घर तक जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने की अनुमती नहीं होगी. ऐसे यात्री को मुंबई से बाहर उसके घर तक निजी गाड़ी से पहुंचाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की रहेगी.

दिशानिर्देश के अनुसार किसी यात्री की दुबई से मुंबई और फिर आगे मुंबई से राज्य के अन्य जिले या अन्य राज्य की कनेक्टिंग फ्लाइट हो तो यह मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी की जिम्मेदारी होगी की वो उस यात्री के अगले एयरपोर्ट पर इसकी सूचना दे की यह यात्री दुबई से आया है. वहीं दुबई से मुंबई आये हुए हर यात्री को शुरुआत के 7 दिन होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा. 

इसे भी पढ़ेंः
ABP News C Voter Survey: BJP-SP-Congress या BSP, किसके हाथ लगेगी यूपी की सत्ता की चाबी? सर्वे में लोगों ने दिए ये जवाब

दिशानिर्देश में कहा गया है कि 7 दिन होम क्वारंटीन के दौरान वह यात्री उसके बीएमसी वार्ड वॉर रूम के संर्पक में रहे. 7 वें दिन उस व्यक्ति की जिम्मेदारी रहेगी की वो अपनी RTPCR टेस्ट कराएं. रिपोर्ट पॉजिटिव रहेगी तो उस व्यक्ति को कोविड सेंटर में भर्ती कराया जायेगा और अगर रिपोर्ट नेगेटिव रहेगी तो उस व्यक्ति का7 दिन होम क्वारंटीन समय की अवधी खत्म हो जायेगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget