एक्सप्लोरर

BMC Election: क्या बीएमसी चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर के बजाये होंगे 2023 की शुरुआत में? जानिए क्या है वजह

Mumbai News: बीएमसी चुनाव का बिगुल बजाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को गहरा घाव देने की बात कही थी.

BMC Election Update: बृन्हमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच बीएमसी चुनाव की तारीखों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. अब सवाल उठ रहा है कि बीएमसी (BMC) चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर के बजाये 2023 की शुरुआत में हो सकते हैं. ये सवाल इसलिए उठा है कि क्योंकि मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार और उनकी टीम को फिलहाल गुजरात विधानसभा चुनाव में सूरत की 10 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आशीष शेलार अगर गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहेंगे तो इसका सीधा मतलब ये निकलता है कि बीएमसी चुनाव कुछ महीने आगे बढ़ सकता है. पिछले विधानसभा चुनाव में आशीष शेलार की टीम ने शानदार काम किया था जिसकी वजह से सूरत की अधिकतर सीट बीजेपी जीतने में कामयाब रही थी. शायद इसलिए शेलार की टीम को फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

बीजेपी और ठाकरे की शिवसेना में टक्कर

बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के बीच टक्कर मानी जा रही है. बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना एकसाथ चुनाव में उतरेगी. मुंबई नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते मंगलवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से उद्धव ठाकरे की शिवसेना को गहरा घाव देने की बात कही थी. केंद्रीय गृह मंत्री ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए उन पर राजनीतिक विश्वासघात का आरोप लगाया था. 

अमित शाह ने साधा था निशाना

मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर गए अमित शाह (Amit Shah) ने पार्टी नेताओं से कहा था कि उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में बीजेपी (BJP) को 227 में से 150 सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी होगी. बीजेपी 2017 के चुनाव में 82 सीटें जीती थीं. अमित शाह ने कहा था कि, "अगर आप किसी को कहीं भी थप्पड़ मारेंगे, तो उसे चोट लगेगी. मुंबई में (शिवसेना को) चोट पहुंचाने का ये अवसर है." 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Politics: शरद पवार के गढ़ में BJP झोंकेगी ताकत, देवेंद्र फडणवीस ने बताया क्या है 'मिशन महाराष्ट्र'

BMC Election: 'बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ लड़ेगी BMC चुनाव', देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget