एक्सप्लोरर

कमला मिल्स हादसे के बाद बीएमसी की खुली नींद, करीब 100 अवैध रेस्त्रां-पब को गिराया

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को कम-से-कम 100 रेस्तरां और पब के अवैध ढांचों को गिरा दिया. एक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत के एक दिन बाद ये कार्रवाई की गई है. एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी ने बृहत तौर पर अभियान चलाते हुए दोपहर तक कम-से-कम 100 रेस्तरां और पबों के अवैध और अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने बताया कि नगर निकाय के कम-से-कम एक हजार अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह अभियान चलाया.

बीएमसी के एक प्रवक्ता राम दोतोंडे ने बताया, ‘‘मध्य मुंबई के साथ-साथ मलाड और मुलुंड उपनगरीय इलाकों तक के अनधिकृत होटलों और रेस्तरां में कार्रवाई की जा रही है.’’ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित लोकप्रिय जाफरान होटल के एक बड़े हिस्से को तोड़ दिया गया. उन्होंने बताया, ‘‘मुंबई में 24 वार्ड हैं और सभी वार्डों में तीन टीमें रेस्तरां, पब और भोजनालय की जांच कर रही हैं. सभी टीम में दस सदस्य हैं, जिनमें स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारी और निरीक्षक शामिल हैं.’’ दोतोंडे ने बताया कि टीम अनधिकृत ढांचों को देखते ही उसे गिरा दे रहे हैं.

महानगरपालिका प्रशासन ने सभी कर्मियों को ड्यूटी पर रहने को कहा है. कई विभागों के कर्मियों की छुट्टी और साप्ताहिक छुट्टी को रद्द कर दिया गया है और उन्हें रेस्तरां और पबों की विस्तृत सूची दी गई है, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान उल्लंघन पाये गए थे. निकाय प्रमुख अजय मेहता ने सभी सहायक नगरपालिका आयुक्तों और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के उपायुक्तों को भेजे अपने संदेश में कहा कि सभी क्षेत्रीय उपायुक्त और वार्ड अधिकारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे भवन और फैक्टरी विभागों के कर्मचारियों, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी और दमकल विभाग के कर्मचारियों को मिलाकर एक टीम का गठन करें.

संदेश में कहा गया है कि यह दल सभी रेस्त्रां में अपने संबंधित वार्डों का निरीक्षण करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि वहां आग लगने से बचने के पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं. इसमें कहा गया है कि परिसरों में आग लगने पर बचकर निकलने के लिये मार्ग, सीढ़ियां होनी चाहिएं और यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि यह जगह अतिक्रमण से मुक्त हो.

मुंबई निकाय संस्था ने जी-साउथ वार्ड से संबद्ध कर्मचारियों सहित पांच अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कल निलंबित कर दिया था. इस तरह के आरोप लगते रहे हैं कि निकाय के अधिकारी निर्माण से जुड़ी अनियमितताओं और आग से जुड़े सुरक्षा नियमों पर आंखें मूंदे रहते हैं. मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा था कि इस संबंध में जांच के आदेश दे दिये गये हैं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

निकाय प्रशासन ने इस अग्निकांड के बाद कम-से-कम पांच भोजनालयों के खिलाफ कार्रवाई की है. फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि वे इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आग असल में किस वजह से लगी. इसी बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि ‘ए एबव’ पब के सह-मालिकों हितेश सांघवी और जिगर सांघवी के खिलाफ आज लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

इससे पहले कल पुलिस ने सांघवी बंधुओं, एक अन्य सह मालिक अभिजीत मनका और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. इस भीषण आग में 14 लोगों की जान चली गयी थी और 21 लोग जख्मी हो गए थे. मृतकों में खुशबू बंसाली भी थीं, जिनके 29वें जन्मदिन पर वहां पार्टी का आयोजन किया जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget