एक्सप्लोरर

यूपी और बिहार उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार किए घोषित, उपेन्द्र दत्त शुक्ल को मिला गोरखपुर से टिकट

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी ने गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल को लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है.

गोरखपुर: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी ने गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल को लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है. उपेंद्र दत्त शुक्ल बीजेपी के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं. शुक्ल लगभग 45 सालों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं. साल 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गोरखपुर की कौड़ीराम विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में हुंकार भरी थी. लेकिन उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था. बीजेपी से शीतल पांडे चुनाव मैदान में उतरे थे. लेकिन 42000 वोटों के साथ वह दूसरे स्थान पर रह गए. इस चुनाव में उपेंद्र दत्त शुक्ल को 17000 वोट मिले थे. वहीं विजयी प्रत्याशी रामभुआल निषाद को 50000 वोटों के साथ जीत हासिल हुई थी. बीजेपी ने इस बार उपेंद्र दत्त शुक्ल को टिकट देकर ब्राह्मण वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति की है. लेकिन उन्हें निषाद वोटों को समेटने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. वहीं फूलपुर लोकसभा सीट के लिए कौशलेन्द्र सिंह पटेल को टिकट दिया गया है. कौशलेन्द्र सिंह पटेल मिर्ज़ापुर के रहने वाले हैं. उन्होंने बीएचयू से पढ़ाई की है. वाराणसी से राजनीति की शुरूआत की थी. वहीं 2006 में वे बीजेपी की टिकट पर सबसे कम उम्र में मेयर भी बने थे. अभी कौशलेन्द्र सिंह बीजेपी की प्रदेश ईकाई में मंत्री है. वे क़ुरमी जाति से हैं. पहले वे अपना नाम कौशलेन्द्र सिंह लिखा करते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के समय से वे कौशलेन्द्र सिंह पटेल हो गए. वहीं बिहार में एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है. बीजेपी ने अररिया लोकसभा सीट से प्रदीप सिंह और भबुआ विधानसभा सीट पर रिंकी पांडेय को टिकट दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget