एक्सप्लोरर

Blinkit: ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाई थी ब्रेड, पैकेट में निकला जिंदा चूहा, तस्वीर हुई वायरल तो कंपनी ने दिया ये जवाब

Rat In Bread Packet: सोशल मीडिया पर घटना को शेयर करते हुए यूजर ने इसे सबसे बुरा अनुभव बताया. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये थी कि डिलीवरी के टाइम तक चूहा जिंदा था.

Blinkit Home Delivery: आजकल बहुत सारे एप्स आ गए हैं जिनके चलते अब सामान खरीदने के लिए बार-बार बाजार जाने की टेंशन खत्म हो गई है. ब्लिंकिट, स्विगी, जोमैटो जैसे कई एप्स हैं, जिन्हें बस अपने फोन में डाउनलोड कीजिए और घर बैठे अपना सामान मंगा लीजिए. फिर चाहे वह बना बनाया खाना हो या फिर किचन का सामान. हालांकि, कई बार ऐसा हुआ है जब यूजर ने उन्हें खराब सामान मिलने की शिकायत की है, लेकिन इस बार जो सामने आया है वो न सिर्फ आपको हैरान कर देगा बल्कि ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले आप कम से कम दो बार जरूर सोचेंगे.

नितिन अरोरा नाम के एक यूजर ने अपने साथ हुई इस घटना की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है. ट्विटर पर नितिन ने बताया कि उन्होंने होम डिलीवरी का दावा करने वाले ब्लिंकिट एप से एक ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया था. उनके पास जब पैकेट आया तो वो हैरान करने वाला था. पैकेट के अंदर एक चूहा था. 

जिंदा चूहा किया डिलीवर
इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि जब उन्हें पैकेट दिया गया, उस समय तक चूहा जिंदा था. डिलीवरी एजेंट पैकेट में जिंदा चूहे को लेकर घर तक पहुंच गया और उसे पता भी न चला.

ट्विटर पर नितिन ने लिखा, "@letsblinkit के साथ सबसे बुरा अनुभव. 1 फरवरी 2023 को ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया था जिसके अंदर एक जिंदा चूहा दे दिया गया था. यह हम सभी के लिए चेतावनी है." @blinkitcares को टैग करते हुए नितिन ने आगे लिखा "अगर 10 मिनट की डिलीवरी में ऐसा सामान आता है, तो मैं ऐसे सामान को लेने के बजाय कुछ घंटे इंतजार करना पसंद करूंगा." इसके साथ ही अरोरा ने पैकेट में चूहे की तस्वीर भी पोस्ट की है.

वीडियो भी आया सामने
एक ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है. अनुमान लगाया गया है कि शायद ये घटना के समय मौके पर रहा होगा और उसने वीडियो बनाया होगा. फिलहाल, पैकेट में चूहा डिलीवरी करने पर यूजर ब्लिंकिट की खिंचाई कर रहे हैं.

 

ब्लिंकिट ने दिया ये जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर डिलीवरी कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. ब्लिंकिट ने जवाब देते हुए लिखा, "नमस्कार नितिन, ये वैसा अनुभव नहीं है जो हम चाहते थे कि आपके मिले. मामले को देखने के लिए कृपया अपना रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ऑर्डर आईडी मैसेज के माध्यम से शेयर करें."

 

यह भी पढ़ें

दादा की अनोखी इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से निकाली बारात, कर दिया इतना खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget