एक्सप्लोरर

मुंबई: आंखों से दिव्यांग 27 साल के नौजवान ने प्लाज्मा डोनेट करके बचाई 80 साल के कोरोना पेशेंट की जान

प्लाज्मा दान करने वाले 27 साल के नितेश सोनावणे खुद भी कोरोना के शिकार हुए थे. नितेश का कहना है कि अगर 15 दिन बाद फिर उन्हें किसी को अपना प्लाज्मा देने की जरूरत पड़ी तो वह डोनेट करने के लिए तैयार हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि लो प्लाज्मा डोनेशन के अभियान में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल हो ताकि प्लाजमा थेरेपी से कोरोनावायरस से पीड़ित ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जान बचाई जा सके. महाराष्ट्र सरकार के इस आह्वान पर मुंबई के एक नौजवान नितेश सोनावणे ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करने किया. मुंबई में मानखुर्द के रहने वाले 27 साल के नितेश सोनावणे आंखों से दिव्यांग हैं और पेशे से एक संगीतकार हैं. नितेश सोनावणे के मुताबिक मई महीने में वह भी कोरोना के शिकार हुए थे उनको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार वालों के साथ साथ अस्पताल के तमाम डॉक्टर और कर्मचारियों ने उनकी हिम्मत बढ़ाई थी और वह कोरोना से ठीक होकर अपने घर आ गए थे और एक कोरोना पेशेंट के दर्द को समझा था. नितेश मुंबई के वर्ली इलाके में हैप्पी होम एंड ब्लाइंड स्कूल में काम करते हैं नितेश के मुताबिक क्वारंटीन के बाद जब वह पहले दिन ही अपने वर्कप्लेस पर पहुंचे तो उन्हें एक कॉल आई जिसमें प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की गई थी. नितेश ने तुरंत निर्णय लिया और मुंबई के नानावटी अस्पताल से संपर्क किया और उन्होंने वहां पर अपना प्लाज्मा डोनेट किया जिससे 80 साल के एक कोरोनावायरस बुजुर्ग की जान बचाई जा सकी. नितेश का कहना है की अगर 15 दिन बाद फिर उन्हें किसी को अपना प्लाज्मा देने की जरूरत पड़ी तो वह डोनेट करने के लिए तैयार हैं और इस नेक कार्य में और भी लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सामने आना चाहिए ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके. सोनावणे के इस साहसिक और प्रेरणादायक कदम पर नानावटी अस्पताल की डायरेक्टर मनप्रीत सोहम ने उन्हें बधाई दी है की उनका ये प्रयास मेडिकल स्टाफ और हम जैसे डॉक्टरों के लिए बेहद प्रेरणादायक है और कोरोना के खिलाफ युद्ध को लड़ने के लिए हमें नई ताकत देता है. उन्होंने कहा कि नितेश के इस कदम से और लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आना चाहिए. हम आपको बता दें की महाराष्ट्र सरकार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल की शुरुआत की गई है जिससे कोरोना की जंग को जीता जाएगा लड़ा जाएगा और  कोरोना पीड़ित 10 मरीजों में से 9 मरीज को प्लाजमा थेरेपी से ठीक किया जाएगा. यह भी पढ़ें: LAC पर जारी तनाव के बीच शुक्रवार को लद्दाख जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हालात का जायजा लेंगे
17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
Bomb Threat Case: विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget