एक्सप्लोरर

भारत में अब ब्लैक फंगस बन रहा है बड़ा खतरा, 40,845 मामले आए सामने

कुल संक्रमितों में से 34,940 (85.5 प्रतिशत) को कोरोना वायरस संक्रमण और 26,187 (लगभग 64.11 प्रतिशत) मरीजों को मधुमेह रोग था जबकि 21,523 (52.69 प्रतिशत) संक्रमितों को स्टेरॉयड दिया गया था.

नई दिल्ली: देश में अब तक ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के कुल 40,845 नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस संक्रमण के चलते 3,129 लोगों की मौत हो चुकी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को यह जानकारी दी.

कोविड-19 को लेकर उच्च स्तरीय मंत्रिसमूह की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करने वाले हर्षवर्धन ने सदस्यों को बताया कि कुल संक्रमितों में से 34,940 (85.5 प्रतिशत) को कोरोना वायरस संक्रमण और 26,187 (लगभग 64.11 प्रतिशत) मरीजों को मधुमेह रोग था जबकि 21,523 (52.69 प्रतिशत) संक्रमितों को स्टेरॉयड दिया गया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 13,083 (32 प्रतिशत) लोग 18-45 साल के आयुवर्ग के और 17,464 (42 प्रतिशत) लोग 45-60 वर्ष के आयुवर्ग के थे जबकि 10,082 (24 प्रतिशत) लोगों की आयु 60 साल से अधिक थी.

टीकाकरण में अमेरिका से आगे निकला भारत 
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में हर्षवर्धन ने कहा, 'भारत कोविड-19 टीकाकरण में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक लगाई जा चुकी खुराकों के मामले में अमेरिका से आगे निकल गया है. अमेरिका ने 14 दिसंबर, 2020 से कोविड के खिलाफ टीकाकरण शुरू किया, जबकि भारत में 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी.'

एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है कि कोविड टीकाकरण की नयी नीति के तहत केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीके खरीदकर 75 प्रतिशत टीकों की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क आपूर्ति कर रही है. सोमवार को सुबह आठ बजे तक विभिन्न श्रेणियों के तहत लोगों को 32,36,63,297 टीके लगाए जा चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 46,148 नए मामले 
हर्षवर्धन ने कोविड-19 की रोकथाम के भारत के प्रयासों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के केवल 46,148 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या गिरकर 5,72,994 रह गई है. संक्रमण से उबरने की दर तेजी से बढ़कर 96.80 प्रतिशत पर पहुंच गई है और बीते 24 घंटे में 58,578 लोग ठीक हुए हैं.

हर्षवर्धन ने कहा कि आज लगातार 46वें दिन नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही. उन्होंने कहा कि देश में मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत, दैनिक संक्रमण दर 2.94 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर भी 2.94 प्रतिशत रही है, जो 21 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से नीचे है. बयान के अनुसार, मंत्री समूह ने कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों और समुचित आचरण के पालन पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें:

कोरोना काल के बीच केंद्र का एक और आर्थिक राहत पैकेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये 8 बड़े एलान

Covishield लगवाने वालों को नहीं मिल रहा EU का ग्रीन पास, Adar Poonawala ने कहा- जल्द निकालेंगे हल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget