एक्सप्लोरर

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. इसके तहत सीआरपीएफ के कमांडो हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. इसके तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नड्डा की सुरक्षा को बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह निर्णय लिया है. नड्डा ने करीब चार माह पहले सत्तारूढ़ दल के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला है.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय आधार पर नड्डा को जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की जा रही है.

सीआरपीएफ के कुल 35 कमांडो नड्डा की सुरक्षा में बारी के आधार पर हर समय तैनात रहेंगे. इनमें से आठ से नौ कमांडो उन्हें नजदीकी सुरक्षा प्रदान करेंगे. इस निर्णय के बाद नड्डा देश भर में कहीं भी जाएं उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा दी जाएगी.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नजदीकी सुरक्षा के अतिरिक्त सीआरपीएफ के जवान नड्डा के आवास की सुरक्षा में भी तैनात रहेंगे.

कौन हैं जेपी नड्डा

नड्डा हिमाचल प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी रहा है और उनकी छवि साफ सुथरी मानी जाती है. वह मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे. जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 में डॉ. नारायण लाल नड्डा के घर हुआ. उनकी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल पटना में हुई.

पटना कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय में बीए और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की. 1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे. 1994 से 1998 तक पार्टी समूह के नेता के रूप में कार्य किया. वर्ष 2008 से 2010 तक नड्डा वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे. जबकि पूर्व केंद्र सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे.

नड्डा 16 साल की उम्र में छात्र राजनीति में उतर गए थे. उस समय बिहार में स्टूडेंट मूवमेंट चरम पर था. 1977 में पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में सचिव चुने गए, जबकि 13 साल विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget