विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, जेपी नड्डा ने उच्चस्तरीय बैठक की
सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की बैठक इस मामले में अहम है कि अगले हफ्ते चुनावों की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है. वर्तमान में तीनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है.

नई दिल्ली: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों और संयुक्त महासचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. सूत्रों ने बताया कि बैठक में हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के एजेंडे और मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान इन राज्यों में बीजेपी की तैयारियों और अभियान को लेकर प्रस्तुति दी गई.
सूत्रों ने बताया कि विधानसभा में बीजेपी की पूरी रणनीति जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और इसका कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की ओर से किए गए विरोध के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि बैठक इस मामले में अहम है कि अगले हफ्ते चुनावों की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है. इस बैठक में पार्टी के एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया.
महासचिवों, हरियाणा का प्रभार संभाल रहे अनिल जैन और महाराष्ट्र का प्रभार देख रहीं सरोज पांडेय ने भी अपनी-अपनी राज्य इकाइयों की ओर से की गई तैयारी की विस्तृत जानकारी दी. बता दें कि वर्तमान में तीनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है.
यह भी पढ़ें-
यूपी में 40 साल पुरानी परंपरा टूटी, सीएम और सभी मंत्री इनकम टैक्स का भुगतान स्वयं करेंगे
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- ज्यूडिशियल सिस्टम में रिफॉर्म की जरूरत
Source: IOCL


























