एक्सप्लोरर

जीत से लबरेज BJP संसदों ने PM को देख लगाया नारा

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शानदार प्रदर्शन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार संसद परिसर पहुंचे. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने उनका धमाकेदार स्वागत किया. पीएम मोदी जैसे ही सांसदों के बीच पहुंचे वैसे ही नारे लगने लगे- 'जीत हमारी जारी है, अब कर्नाटक की बारी है.'

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों- त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शानदार प्रदर्शन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार संसद परिसर पहुंचे. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने उनका धमाकेदार स्वागत किया.  पीएम मोदी जैसे ही सांसदों के बीच पहुंचे वैसे ही नारे लगने लगे- 'जीत हमारी जारी है, अब कर्नाटक की बारी है.' संसदीय पार्टी की बैठक में पहुंचे सांसदों को पूर्वोत्तर का अंगवस्त्र पटका दिया गया. कल से ही बीजेपी के सांसद पटके लपेटे दिख रहे हैं.

लेफ्ट पर बीजेपी की जीत विचारधारा की जीत- मोदी

जीत से लबरेज BJP संसदों ने PM को देख लगाया नारा

अब बीजेपी अपने अगले मिशन पर निकल पड़ी है. अगला मिशन कर्नाटक है जहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में लेफ्ट पर बीजेपी की जीत विचारधारा की जीत है. पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों और कार्यकर्ताओं से लोगों की आशा-आकांक्षा को पूरा करने के लिये कठिन परिश्रम करने को भी कहा. उन्होंने त्रिपुरा में बीजेपी की जीत को पार्टी के विचारधारा की जीत बताया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिठाई खिलाई.

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने पीएम की प्रतिक्रिया को सबके साथ साझा किया. उन्होंने पीएम की बड़ी बातें बताते हुए कहा, "इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में लेफ्ट पर बीजेपी की जीत विचारधारा की जीत है. प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी सांसदों से लोगों की आशा आकांक्षा को पूरा करने के लिये कठिन परिश्रम करने को कहा है."

विपक्ष के खिलाफ सही रणनीति से आगे बढ़ेगी बीजेपी

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले पर संसद और संसद से बाहर विपक्ष के आरोपों के बारे में अनंत कुमार ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर नियमों के दायरे में चर्चा को तैयार है. उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वो संसद में व्यवस्थित चर्चा में हिस्सा लें. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी सांसदों को बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष के आरोपों और हमले का जवाब देने के लिए सही रणनीति से आगे बढ़ने के लिए कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget