एक्सप्लोरर

CAA: विपक्ष के जवाब में बीजेपी का जनजागरण अभियान, रविवार से BJP अध्यक्ष अमित शाह करेंगे शुरुआत

नागरिकता संशोधन कानून पर मुसलमानों और देश के अन्य नागरिकों में में व्याप्त भ्रम को दूर करने के लिए बीजेपी ने जन जागरण अभियान का ऐलान किया है जो रविवार 5 जनवरी से शुरू होगा.

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में बीजेपी ने जन जागरण अभियान प्रोग्राम की घोषणा की है. इसके तहत बीजेपी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियों से अवगत कराएंगे. खुद बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में घर घर संपर्क कर अभियान की शुरुआत करेंगे. जबकि जेपी नड्डा गाजियाबाद, राजनाथ सिंह लखनऊ, नितिन गडकरी नागपुर और स्मृति ईरानी गुड़गांव में घर घर संपर्क करेंगे. इसी तरह केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य बीजेपी नेताओं को देश के अलग अलग शहरों की जिम्मेदारी दी गई है. महासचिव अनिल जैन ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जिस तरह कांग्रेस के नेतृत्व में कुछ विपक्षी पार्टियों द्वारा दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है और हिंसा और तनाव उत्पन्न करने की राजनीति की जा रही है, उन सब भ्रांतियों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी जन-जागरण अभियान हाथ में लिया है.

दरअसल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने संसद से लेकर सड़क तक भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. यही नहीं जिस दिन से कानून संसद में पास हुआ है उसके बाद से जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत लखनऊ दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में मुस्लिमों में भ्रम की स्थिति है. जिसकी वजह से जगह-जगह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए. मुसलमानों और देश के अन्य नागरिकों में में व्याप्त भ्रम को दूर करने के लिए बीजेपी ने जन जागरण अभियान का ऐलान किया है. शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन ने बताया कि जन-जागरण अभियान के पांच भाग हैं. घर-घर संपर्क कार्यक्रम, संवाद समिति, विशेष सामाजिक संपर्क अभियान, सोशल मीडिया और मीडिया. घर-घर सम्पर्क कार्यक्रम के लिए छः सदस्यों वाली एक केंद्रीय समिति बनी है जिसकी अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन करेंगे.

घर-घर संपर्क अभियान का आरंभ 05 जनवरी 2020 को होगा. इस दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री, सभी उप-मुख्यमंत्री एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एक साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. CAA का समर्थन करने के लिए बीजेपी ने टोल फ्री नंबर 8866288662 भी जारी किया है और पार्टी नेता देश की जनता से इस नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिये नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने का भी आह्वान करेंगे. कार्यक्रम के चित्र, समर्थन संदेश आदि #IndiaSupportsCAA के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किये जायेंगे. पार्टी घर-घर संपर्क अभियान के तहत नागरिकता संशोधन कानून को समझाने के लिए साहित्य भी जनता के बीच बांटेगी.

बीजेपी ने बनाई टीम संवाद समिति की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद अरुण सिंह करेंगे. संवाद समिति हर जिले में पत्रकार गोष्टी, रैलियाँ, बुद्धिजीवी सम्मेलन, प्रदेश स्तर पर तीन-चार बड़ी-बड़ी रैलियों के अतिरिक्त देश भर में लगभग एक लाख नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में विशेष सामाजिक संपर्क कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, संस्कृति, खेल आदि के प्रमुख लोगों के साथ व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा और CAA के बारे में स्पष्टता दी जायेगी. जबकि सोशल मीडिया टीम आईटी सेल के हेड अमित मालवीय देखेंगे. ट

मीडिया टीम में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख के सहित सभी प्रवक्ता होंगे. यह टीम देश भर में लगभग 250 स्थानों पर प्रेस वार्ता आयोजित करेगी और पत्रकार बधुओं एवं स्तंभकारों से भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर नागरिकता संशोधन कानून पर स्पष्टता दी जायेगी.

कांग्रेस और विपक्ष पर डॉ अनिल जैन ने साधा निशाना यह कांग्रेस है जिसने आजादी के समय धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार किया. विभाजन के बाद भारत ने तो अल्पसंख्यकों को बराबर का सम्मान और अधिकार दिया लेकिन पाकिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई एवं पारसी अल्पसंख्यक समुदायों पर भीषण अत्याचार किया गया. उन्होंने कहा कि आज दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस, आप पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद एवं कम्युनिस्ट पार्टियों द्वारा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता दिए जाने का विरोध हो रहा है. महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी तक ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों की नागरिकता की वकालत की थी लेकिन कांग्रेस इसका आज विरोध कर रही है. डॉ जैन ने कहा कि कांग्रेस के लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में इतने अंधे हो चले हैं कि मानवता के इस कार्य का समर्थन करने के बजाय वे खुद की गलती के लिए मोदी सरकार का विरोध कर रहे हैं.

अनिल जैन ने कहा कि मैं एक बार पुनः यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता देता है, देश के किसी भी नागरिक का कोई अधिकार छीनता नहीं है. वास्तव में तो इस कानून का देश के किसी भी नागरिक से कोई लेना-देना ही नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget