एक्सप्लोरर

देशभर के किसानों के मन की बात सुनेगी बीजेपी, इसी के आधार पर बनेगा चुनावी घोषणा पत्र

बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने के लिए देशभर के किसानों से सुझाव लेगी. इसके लिए समिति का गठन किया गया है. इस समिति के सदस्यों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है.

नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए किसानों से सुझाव आमंत्रित किये हैं. किसानों से मिलने वाले सुझाव को पार्टी अपने ‘संकल्प पत्र’ में शामिल करेगी. पार्टी ‘किसान के मन की बात, मोदीजी के साथ’ नामक कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की राय जानने का प्रयास करेगी. इस क्रम में एक समिति देश भर के किसानों से सुझाव लेगी.

बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने शनिवार को कहा, ‘‘सुझाव लेने का काम रविवार तक चलेगा. किसानों से मिले सुझाव को पार्टी अपने चुनावी संकल्प पत्र में स्थान देगी और भविष्य में अनुभवी किसानों द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलेगी.’’

वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा, ‘‘देश भर में रविवार तक किसान अपने सुझाव पार्टी कार्यालय में डाल सकते हैं. सरकार की कोशिश है कि किसानों पर अपनी ओर से कुछ थोपने के बजाय उनकी जरुरतों को खुद सामने आने दिया जाये.’’ किसानों से सुझाव के लिए बनी समिति में वीरेंद्र सिंह के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, हरियाणा के कृषि मंत्री ओ पी धनखड़, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और गजेन्द्र सिंह शेखावत हैं.

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को दक्षिण भारत में किसानों से सुझाव लेने का जिम्मा दिया गया है. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा का जिम्मा मिला है. एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ का काम दिया गया है. वहीं, शेखावत को पंजाब, राजस्थान, वीरेंद्र सिंह मस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तरांचल के इलाकों में किसानों से सुझाव लेने का जिम्मा सौंपा गया है. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों से उनकी बात जानने की इच्छा किसी पार्टी ने दिखाई है. इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं को जानना है.

वीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस पहल के बारे में किसानों से स्पष्ट आह्वान किया है ‘‘आप मुझे अपना समर्थन और सुझाव दो, हम आपको समृद्धि देंगे.’’उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए पिछले दिनों में प्रधानमंत्री फसलबीमा योजना, दो एकड़ भूमि वाले किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना जैसी तमाम उल्लेखनीय पहल की है.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- अगर मध्यस्थता से हल होगा तो स्वागत करूंगा आकाश और श्लोका की शादी: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने जमकर किया डांस कश्मीर में सेना की मांओं से अपील, बेटों को आतंकवादी बनने से रोकें देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget