एक्सप्लोरर

'गांधी संकल्प यात्रा' के जरिए देश के 75 फीसदी क्षेत्र कवर करेगी बीजेपी

इस यात्रा के दौरान सभी सांसदों को रात्रि विश्राम किसी न किसी गांव में करना होगा और उसी गांव में ग्रामीणों के साथ भोजन करना होगा. ताकि सीधे तौर पर जनता के साथ जुड़ा जा सके.

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 'गांधी संकल्प यात्रा' निकालने जा रही है. यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने देश के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्षों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. बैठक के माध्यम से बीजेपी अध्यक्ष ने देश के 75 फीसदी हिस्से तक पहुंचने का मेगा प्लान कार्यकर्ताओं को दिया. सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गांधी संकल्प यात्रा के जरिए गांधी जी के आचार, विचार और नैतिकता को जन-जन तक पहुंचाएं. ताकि देश में गांधीजी के विचारों को पुनर्जीवित किया जा सके.

दरअसल बीजेपी गांधी संकल्प यात्रा के बहाने देश के हर घर में घुसने की तैयारी में जुट गई है. इस यात्रा को बीजेपी की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसका सीधा फायदा हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी मिल सकता है.

बता दें कि इस साल 2 अक्तूबर को देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगा. 150 वीं जयंती पर बीजेपी ने पूरे देश में गांधी जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. जिसके तहत बीजेपी ने पूरे देश में 'गांधी संकल्प यात्रा' निकालने का निर्णय लिया है. जो 2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगी. इस यात्रा के दौरान प्रत्येक सांसद 15 दिनों में डेढ़ सौ किलोमीटर की यात्रा करेगा. प्रतिदिन उसे 10 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी और अपने संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा और ब्लॉक को कवर करना होगा. उनकी यात्रा में उनके साथ कम से कम डेढ़ सौ लोगों की एक टीम होगी, जो यात्रा के दौरान लोगों को गांधीजी के विचार, नैतिकता और उनके द्वारा समाज सुधार के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराएगी और आम जनता को भी गांधी जी के बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करेगी.

खास बात यह है कि यात्रा के दौरान सभी सांसदों को रात्रि विश्राम किसी न किसी गांव में करना होगा और उसी गांव में ग्रामीणों के साथ भोजन करना होगा. ताकि सीधे तौर पर जनता के साथ जुड़ा जा सके. भारतीय जनता पार्टी का इरादा है कि इस यात्रा के जरिए महज 15 दिनों में देश के 75 फ़ीसदी हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पहुंच हो जाए. बीजेपी अध्यक्ष ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जुड़े नेताओं से साफ कहा कि आप गांधीजी के विचारों को लेकर जनता के बीच जाइए और देश के लोगों को उनके विचारों को अपनाने का के लिए प्रेरित करिए.

यात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों में भी भागीदार होंगे. वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज़ प्लास्टिक ना इस्तेमाल करने के लिए कैंपेन समेत समाज सुधार के लिए लोगों को जागरूक करेंगे. दरअसल भारतीय जनता पार्टी एक तीर से कई निशाने लगाना चाहती है. बीजेपी का इरादा गांधी संकल्प यात्रा के जरिए न केवल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आम जनता तक पहुंच बनाने की है, बल्कि सरकार और जनता के बीच दूरी को पाटने की भी है.

पार्टी को इसी बहाने जनता का क्या मूड है इसे भी समझने का मौका मिलेगा. जिसका सीधा फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. बीजेपी सूत्रों की मानें तो, इसका सबसे ज्यादा फायदा उन प्रदेशों में होने वाला है, जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सांसद इसी बहाने सीधे तौर पर जनता के बीच पहुंचकर काम करेंगे. जिन लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के सांसद या विधायक नहीं हैं, वहां बीजेपी के राज्यसभा, एमएलसी, अथवा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

यहां देखें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग और गतिविधियों की जांच की भी मांग
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए SC में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग की जांच की भी मांग
Falta Election Result: पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Bakrid 2026: बकरीद पर क्यों होती है खस्सी बकरे की डिमांड, नॉर्मल से कितने होते हैं अलग?
बकरीद पर क्यों होती है खस्सी बकरे की डिमांड, नॉर्मल से कितने होते हैं अलग?
Embed widget