एक्सप्लोरर

MLA T Raja: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी से निलंबित हुए टी राजा सिंह, क्या विधायकी पर होगा असर?

BJP Suspended T Raja: टी. राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ जारी एक बयान में पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की है. बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है.

Prophet Mohammad Row: पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन जिंदल (Naveen Jindal) वाला मामला अभी शांत हुआ ही था कि तेलंगाना (Telangana) के विधायक टी. राजा सिंह (T Raja Singh) ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर दी है. बीती रात हैदराबाद (Hyderabad) में विरोध प्रदर्शन हुए जिसके बाद टी राजा पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. इसके बाद बीजेपी (BJP) ने भी उन्हें निलंबित कर दिया.

इसके साथ ही बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा है. नोटिस देते हुए बीजेपी ने टी राजा से पूछा है कि क्यों न आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए. टी. राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ जारी एक बयान में पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की है.

तो क्या टी. राजा की विधायकी भी जाएगी

टी. राजा को बीजेपी से निलंबित किए जाने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि क्या अब उनकी विधायकी भी जाने वाली है. इस बात का जवाब कई लोग ढूंढ रहे हैं. दरअसल, पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद बीजेपी ने उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए पार्टी निलंबित तो कर दिया है लेकिन निष्कासित नहीं किया है. ऐसे में उनकी विधायकी ज्यों की त्यों बनी रहेगी. अगर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाता तो उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा सकता था.

गिरफ्तारी के बाद राजा सिंह की हेकड़ी

विधायक टी. राजा सिंह ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो शेयर किया था वो वहां से अभी हटा दिया गया है लेकिन अपनी रिहाई के बाद वो फिर से वीडियो का एक दूसरा हिस्सा अपलोड करेंगे. उन्होंने कहा कि यू-ट्यूब से मेरी वीडियो को हटा दिया गया है. मुझे नहीं पता पुलिस मेरे साथ क्या करने जा रही है. जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा. मैं ये धर्म के लिए कर रहा हूं. मैं धर्म के लिए मरने के लिए तैयार हूं.

धार्मिक उन्माद फैलाने के 17 मामले दर्ज

ऐसा पहली बार नहीं है जब टी राजा कोई विवाद पैदा किया हो. साल 2018 में विधानसभा चुनाव में उनकी ओर से दाखिल हलफनामे के मुताबिक उन पर कुल 43 मुकदमे दर्ज थे. जिसमें 16 मामलों में उनके खिलाफ चार्जशीट फायल हो चुकी थीं. उन पर सबसे ज्यादा 17 मामले धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले दर्ज हैं. जिसमें से 9 मामले धार्मिक भावनाओं को आहत करने के हैं. तो वहीं आगजनी, दंगा समेत कई तरह के गंभीर आरोप भी लगे हैं.

कौन हैं टी. राजा सिंह?

टी राजा सिंह (T Raja Singh) का जन्म 15 अप्रैल साल 1977 को अविभाजित आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के हैदराबाद (Hyderabad) में हुआ था. टी. राजा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत तेलगू देशम पार्टी यानी टीडीपी (TDP) से की थी. कई सालों राजनीति करने के बाद उन्हें पहचान साल 2014 में तब मिली जब बीजेपी (BJP) की टिकट पर जीत हासिल हुई. तेलंगाना (Telangana) में जहां बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहता है वहां टी राजा ने साल 2018 में बीजेपी के टिकट पर ही गोशामहल (Goshamahal) विधानसभा सीट (Assembly Seat) से दोबारा जीत हासिल की. जानकारी के लिए बता दें कि टी राजा के प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रचार करने के लिए गए थे.

ये भी पढ़ें-

MLA T Raja Singh: कौन हैं पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर गिरफ्तार हुए बीजेपी विधायक टी राजा सिंह

Prophet Muhammad Row: पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान को लेकर BJP विधायक टी राजा की गिरफ्तार के बाद पार्टी ने किया निलंबित, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget