एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Row: पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान को लेकर BJP विधायक टी राजा की गिरफ्तार के बाद पार्टी ने किया निलंबित, जानें 10 बड़ी बातें

T Raja Arrested: बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक दस मिनट का वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की.

BJP MLA Raja Singh Arrested: हैदराबाद (Hyderabad) में मंगलवार को पैगबंर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर आपत्तिजनक टिप्पणी (Derogatory Comments) करने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह (BJP MLA T Raja Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया. विधायक टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है. बीजेपी विधायक टी राजा ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. जिसके विरोध में बड़ी तादाद में लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. पैगंबर मोहम्मद को लेकर बीजेपी विधायक द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें इस प्रकार से हैं.

1. हैदराबाद के दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त पी साई चैतन्य ने कहा कि धार्मिक आस्था के अपमान से संबंधित कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

2. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार रात शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के कार्यालय और हैदराबाद के अन्य हिस्सों के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.

3. भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया था जिसमें कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई थी.

4. बीजेपी विधायक टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Comedian Munawar Faruqui) पर कटाक्ष करते हुए यह वीडियो बनाया था जिसे लेकर विवाद हो गया है. बता दें कि हाल ही में विधायक टी राजा ने मुनव्वर फारुकी के प्रोग्राम को कैंसिल करने की धमकी दी थी और सेट को आग लगा देने की बात कही थी. बीजेपी विधायक कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर उनके शो में भागवान राम और माता सीता का उपहास उड़ाने पर उनकी आलोचना की थी.

5. हैदराबाद में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी विधायक ने समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत किया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

6. आयुक्त कार्यालय और शहर के कई अन्य स्थानों के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया और बाद में उन्हें विभिन्न पुलिस थानों में स्थानांतरित कर दिया गया.

7. हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने पिछले हफ्ते मुनव्वर फारुकी के एक कॉमेडी शो को बाधित करने की कोशिश की थी.

8. पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को एहतियातन उस समय हिरासत में ले लिया था, जब उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने के लिए लगभग 50 समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश की थी. इसके बाद शो शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया.

9. बीजेपी ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है. उन्होंने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. बीजेपी ने विधायक टी राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब मांगा है. नोटिस में उनसे पूछा गया है कि क्यों न आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए

10. पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद नुपुर शर्मा को बीजेपी ने सस्पेंड कर दिया था और उनके खिलाफ देशभर में 10 केस दर्ज किए गए थे.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: पूर्व मंत्री का दावा- 'अखिलेश यादव चाहें तो 15 दिन में गिर जाएगी योगी सरकार, BJP के 150 विधायक नाराज'

MLA Raja Singh Arrested: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर BJP विधायक टी राजा गिरफ्तार, हैदराबाद में भारी प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget