एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में ऐसे पलट सकती है बाजी, तेजस्वी बनाए जा सकते हैं CM, सुशील मोदी ने बताई वजह

Sushil Modi Remark on Bihar Govt: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव जब चाहेंगे अपने बेटे को सीएम बनवा देंगे. उन्होंने इसकी वजह भी बताई.

Sushil Modi Slams JDU: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद यादव जब चाहेंगे अपने बेटे को सीएम बनवा देंगे. सुशील मोदी ने इसके पीछे के कारण भी गिनाए और कहा कि जेडीयू की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 

सुशील मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ''अवध बिहारी चौधरी के स्पीकर बनने के बाद 45 विधायकों वाले जद-यू की उलटी गिनती शुरू हो गई है. लालू प्रसाद जब चाहेंगे, नीतीश कुमार को हटा कर बेटे को मुख्यमंत्री बनवा देंगे. जिस दल को 115 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और स्पीकर उसी दल के हैं, वह कभी भी बाजी पलट सकता है.''

क्या है महागठबंधन का गणित

बता दें कि बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा के बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफे के बाद आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी नए विधानसभा अध्यक्ष बने हैं. इसी गुरुवार को उन्होंने शपथ ली थी. अब जब विधानसभा स्पीकर आरजेडी से हैं और महागठबंधन में 164 विधायकों में से जेडीयू के पास 43 एमएलए हैं, ऐसे में ये तेजस्वी के सीएम बनने की अटकलें जोर पकड़ने लगी है. 

महागठबंधन में 164 विधायकों में से अगर नीतीश कुमार के 43 एमएलए कम कर दिए जाएं तो कुल योग 121 होता है जबकि बिहार में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है. सुशील मोदी के बयान पर फिलहाल जेडीयू या आरजेडी से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सुशील मोदी ने लंबे अरसे तक नीतीश कुमार के साथ काम किया है लेकिन जेडीयू अध्यक्ष के बीजेपी से मोहभंग होने के बाद से मोदी उन पर लगातार हमलावर हैं.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में नहीं होगा Munawar Faruqui का शो, VHP की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

Karnataka Polls: पीएम मोदी से मिले येदियुरप्पा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तेज हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget