एक्सप्लोरर

Karnataka Polls: पीएम मोदी से मिले येदियुरप्पा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तेज हुई चर्चा

BS Yediyurappa News: येदियुरप्पा के मुताबिक पीएम मोदी (PM Modi) ने उन्हें कर्नाटक के साथ-साथ दक्षिण के अन्य राज्यों में बीजेपी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है.

Yediyurappa Meets PM Modi: कर्नाटक में बीजेपी (BJP) के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति और 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष से भी मुलाकात की और चर्चा की.

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की यह पहली दिल्ली (Delhi) यात्रा है.

येदियुरप्पा ने पीएम मोदी से की मुलाकात

दिल्ली पहुंचे बीएस येदियुरप्पा ने कहा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर करीब 20 मिनट तक मुलाकात की और राज्य की राजनीतिक स्थिति और अगले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में चर्चा की. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी 2 सितंबर को एक कार्यक्रम के लिए मंगलुरु जाएंगे.

आज किनसे होगी मुलाकात?

चुनावों से पहले राज्यव्यापी दौरे की योजना पर एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि यह तय किया गया है कि हम सभी यानी मुख्यमंत्री, मैं और कई दूसरे नेता सामूहिक नेतृत्व में राज्य भर में यात्रा करेंगे. हम सभी जिलों को कवर करेंगे. येदियुरप्पा के आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक उनकी आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले से मिलने की भी योजना है.

कर्नाटक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज?

बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) को 17 अगस्त को बीजेपी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय में नियुक्त किया गया था. अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Polls) से पहले इस कदम को बीजेपी नेतृत्व की ओर से यह संदेश देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है कि पार्टी में अभी भी बड़े नेता के लिए बहुत सम्मान है और कुछ आरोपों के बीच पार्टी उनके अनुभव और सलाह का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है. येदियुरप्पा के मुताबिक पीएम मोदी (PM Modi) ने उन्हें कर्नाटक के साथ-साथ दक्षिण के अन्य राज्यों में बीजेपी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें:

Smriti Irani Visit to Amethi: स्मृति ईरानी आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी अमेठी, जानें पूरा शेड्यूल

Amit Shah Chhattisgarh Visit: आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, NIA ऑफिस का करेंगे उद्घाटन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget