एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव को लेकर शहनवाज हुसैन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया एनडीए को कितनी मिलेंगी सीटें

Bihar Election: भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने बिहार चुनाव से ठीक पहले एनडीए गठबंधन की सीटों को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि इस बार एनडीए को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा. शहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कहे गए अपशब्दों के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी.

शहनवाज हुसैन ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, ''बिहार तरक्की के रास्ते पर है और बहुत सारे लोग गाल बजा रहे हैं. लोगों को यकीन है कि मोदी-नीतीश की जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं है. एनडीए हर सीट पर चुनाव लड़ेगा. हमारा झंडा और निशान भले ही अलग हैं, लेकिन दिल मिले हुए हैं. इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.'' उन्होंने यह भी कहा कि सीटों का बंटवारा जल्द ही किया जाएगा. 

पीएम मोदी और चिराग को लेकर क्या बोले शहनवाज

शहनवाज हुसैन ने पीएम मोदी की मां को कहे गए अपशब्दों के मामले पर कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी की मां के अपमान को लेकर लोगों के मन में गुस्सा है.'' उन्होंने चिराग पासवान का जिक्र करते हुए कहा, ''इस बार चिराग की रोशनी भी एनडीए को ही मिलेगी. चिराग अपनों को नहीं, बल्कि विरोधियों को आंख दिखाते हैं.'' शहनवाज ने कहा, ''एनडीए में कोई भी बड़ा भाई या छोटा भाई नहीं है. सब जुड़वा भाई हैं. बड़ा भाई जनता है, वही चुनाव जिताएगी.''

बिहार में बढ़ी राजनीतिक हलचल

बिहार चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर वोटर अधिकार यात्रा आयोजित कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी हिस्सा ले रहे हैं. कांग्रेस-आरजेडी की एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे. इस मामले के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget