एक्सप्लोरर

COVID-19 Vaccination: केन्द्र सरकार ने किस आधार पर तैयार की थी वैक्सीनेशन पॉलिसी? संबित पात्रा ने बताया

COVID-19 Vaccination in India: विरोधियों की तरफ से वैक्सीनेशन पॉलिसी की आलोचना पर BJP के सीनियर नेता संबित पात्रा ने सोमवार को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है. संबित पात्रा ने कहा कि देश की वैक्सीनेशन पॉलिसी किसी एक शख्स ने तय नहीं किया है.

COVID-19 Vaccination: कोरोना महामारी के चलते देश की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है. एक तरफ जहां बेकाबू कोरोना संक्रमण की वजह से रोज नया केस साढ़े तीन लाख के पार जा चुका है तो वहीं मौत का आंकड़ा भी अट्ठाइस सौ के पार पहुंच गया. ऐसे स्थिति में अब कोशिश हो रही है कि जल्द से जल्द देश के लोगों को वैक्सीनेट किया जाए. इस दिशा में केन्द्र सरकार की तरफ से 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की इजाजत दी गई है.

साइंटिफिक आधार पर बनी वैक्सीनेशन पॉलिसी

इस बीच, विरोधियों की तरफ से वैक्सीनेशन पॉलिसी की आलोचना पर बीजेपी के सीनियर नेता संबित पात्रा ने सोमवार को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है. संबित पात्रा ने कहा कि देश की वैक्सीनेशन पॉलिसी किसी एक शख्स ने तय नहीं किया है. यह तीन आधार पर बनाई गई है. पहला यह अच्छे तरह से साइंटिफिक पॉलिसी है, जिसके लिए केन्द्र सरकार ने एक्सपर्ट से सलाह ली है और उसके बाद यह अपनाया गया है.

दुनिया ने किया इस प्रोटोकॉल का पालन

संबित पात्रा ने कहा कि दूसरा यह कि वैक्सीनेशन पॉलिसी डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस के मद्देनजर बनाई गई वैक्सीनेशन पॉलिसी है. और तीसरी यह कि कोविड-19 को लेकर जो विश्व का प्रोटोकॉल है उसके आधार पर सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों को पहले वैक्सीन लगाई गई है. और उसके बाद 45 साल से ऊपर को गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन दी गई.

वैक्सीनेशन में घुसी राजनीति

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जो 45 साल से ऊपर के थे और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, 90 फीसदी मौत उन्हीं लोगों की देखी गई थी. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सही चल रही थी. लेकिन उसी दौरान कहीं ना कही राजनीति का प्रवेश हुआ.  

ये भी पढ़ें:  पॉल पैनल ने कहा- कोरोना से निपटने के लिए ‘प्लान बी’ पर हो गौर, डेली 6 लाख नए मामलों के हिसाब से बढ़ाएं ऑक्सीजन  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget