एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Accused ED: ममता बनर्जी बोलीं- अभिषेक को गिरफ्तार कर सकती है ईडी, जवाब में बीजेपी नेता ने कहा- भ्रष्टाचारी को जेल जाना ही चाहिए

Abhishek Banerjee ED Raid: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हमला किया है.

Abhishek Banerjee Scam Allegation: बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता के उन आरोपों का जवाब दिया है जिसमें कहा गया था कि उनके भतीजे को गिरफ्तार किया जा सकता है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि भ्रष्ट लोगों को जेल जाना ही चाहिए. 

उन्होंने कहा, "भ्रष्ट व्यक्ति को जेल जाना ही चाहिए, ये हमारी मांग है. उनका(अभिषेक बनर्जी ) नाम कोयला घोटाला, गाय की तस्करी और भर्ती घोटाले में शामिल है. उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना ही होगा. हम तो एजेंसी(ईडी) से पूछना चाहते हैं कि इतना समय क्यों लग रहा है?" 

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?

दरअसल सोमवार (28 अगस्त) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे की गिरफ्तारी को लेकर आशंका जाहिर की थी. हिंदूस्तान टाइम्स के मुतबिक, सोमवार को ममता बनर्जी ने बताया कि उन्हें एक मैसेज मिला है जिसमें जानकारी है कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार किया जा सकता है. 

सोमवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की स्थापना दिवस के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें किसी से एक मैसेज आया, इस मैसेज में दावा किया गया कि अभिषेक बनर्जी को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है. ममता ने संबोधन में कहा कि ईडी की रेड के दौरान कुछ अतिरिक्त फाइलें कंप्यूटर में फीड कर दी गई हैं.

तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की स्थापना दिवस रैली में अभिषेक बनर्जी ने कहा, "जब मैं (अमेरिका से) लौटा, तब ईडी के अधिकारी को मेरे दफ्तर भेजा गया. लेकिन अगर सात दिनों के बाद सीबीआई उसी जगह पर जाकर फाइलों को ढूंढती है, इसका मतलब वो बदनाम करना चाहती है." 

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, "अगर मेरे खिलाफ जरा सा भी सबूत है तो किसी ईडी या सीबीआई की जरूरत नहीं पड़ेगी. मैं स्वेच्छा से चलकर फांसी के तख्ते पर लटक जाऊंगा. क्या इस देश में किसी और के अंदर यह कहने का साहस है?"

ये भी पढ़ें:


सितंबर में राहुल गांधी करेंगे यूरोप का दौरा, जानें किन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget