एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Europe Visit: सितंबर में राहुल गांधी करेंगे यूरोप का दौरा, जानें किन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा?

Rahul Gandhi Europe Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस साल ये तीसरा विदेशी दौरा होगा. इसके पहले वे लंदन और अमेरिका के दौरे पर जा चुके हैं.

Rahul Gandhi Europe Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप की यात्रा कर सकते हैं. इस दौरान वह बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं. उनके पेरिस में एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने की भी संभावना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेता के सितंबर की शुरुआत में ओस्लो में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है. राहुल की यात्रा ऐसे वक्त में होने के आसार हैं जब राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है.

क्या है कार्यक्रम?

सूत्रों ने कहा कि राहुल के सितंबर के पहले सप्ताह में पेरिस रवाना होने की संभावना है. उनका यह दौरा पांच दिन का होगा. वह सात सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां व्याख्यान देंगे. इसके बाद नौ सितंबर को उनका पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है. सूत्रों ने कहा कि इसके बाद राहुल का नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है जहां वह 10 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

सांसदी बहाल होने के बाद पहला विदेश दौरा

संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी का ये पहला विदेश दौरा होगा. वहीं, साल 2023 में वे तीसरी बार विदेश यात्रा करेंगे. इसके पहले राहुल मई के आखिरी सप्ताह में अमेरिका का दौरा किया था, जहां वेन सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क गए थे. अपने दौरे में उन्होंने सांसदी रद्द किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को निशाने पर लिया था.

इसी साल किया था लंदन दौरा

अमेरिकी दौरे से पहले इसी साल राहुल गांधी ने लंदन का दौरा भी किया. लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक भाषण के बाद राहुल गांधी की विदेश यात्रा हमेशा से निशाने पर रही है, जहां उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और ये खतरे में है.

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू को छोड़कर जगनमोहन के साथ क्यों खड़ी है बीजेपी? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget