एक्सप्लोरर

बॉलीवुड को लेकर बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया यह बड़ा बयान

उद्धव ठाकरे अपने बयान के जरिए संकेत दे दिए हैं कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ खड़े हैं और किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र से बॉलीवुड को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े रहेंगे.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला, कंगना रनौत बनाम शिवसेना के पूरे एपीसोड पर पहली बार अपना चुप्पी तोड़ते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु का मामला, बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन ये सब हिंदी फ़िल्म जगत को बदनाम करने का षड्यंत्र था.

उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में कहा, “मुंबई न केवल आर्थिक बल्कि महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी भी है. आज बॉलीवुड का फिल्में हॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं. इन बॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं. सिनेमा एक बड़ा मनोरंजन उद्योग है और यह कई लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है, जबकि फिल्में हमारे अभिनेताओं को लोकप्रिय बनाती हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में, बॉलीवुड को समाज के कुछ वर्गों द्वारा बदनाम किया गया है. यह बहुत दुखद बात है. बॉलीवुड को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

उद्धव ठाकरे इस बयान के जरिए संकेत दे रहे है कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ खड़े हैं और किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र से उन्हें बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े रहेंगे.

इससे पहले बॉलीवुड में कई कलाकार राजनीति में आए कई चुनाव लड़कर देश की राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बने लेकिन कभी राजनीतिक पार्टी की निकटता के आधार पर बॉलीवुड में गुट नहीं बने ना कभी राजनीतिक पार्टियों के कहने पर एक दूसरे पर बयानबाज़ी या हमले किए गए. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत मामले से लेकर बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन तक सभी मामलों में राजनीतिक षड्यंत्रों की बू आती रही. उद्धव ठाकरे इस का ज़िक्र करते हुए बॉलीवुड का हमदर्द बनकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं.

हाल फिलहाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड के कुछ कलाकारों को नोएडा में फिल्म इंडस्ट्री बनाने को लेकर एक बैठक में आमंत्रित किया. इसी मुलाक़ात को बॉलीवुड को मुंबई से अलग करने की राजनीतिक साज़िश बताकर उद्धव ठाकरे बॉलीवुड को अपना बनाना चाहते है.

उद्धव ठाकरे का ये बयान उनकी सोची समझी रणनीति का हिस्सा है ऐसा कहना भी ग़लत नहीं होगा. सुशांत सिंह की मौत के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेताओं के नाम सामने आए, कभी पार्टी में तो कभी ड्रग्स कनेक्शन में. एक के बाद एक अभिनेताओं से पूछताछ होती गई. बॉलीवुड इस जांच से काफी नाराज था और इसी नाराजगी को शिवसेना बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश में जुटी है.

शिवसेना की सिने विंग के प्रमुख आदेश बांदेकर ने कहा, “हम पूरी तरह से बॉलीवुड के साथ हैं. बॉलीवुड को बदनाम करने की हर कोशिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे. बॉलीवुड हमारा था, है और रहेगा.”

शिवसेना के बचाव में एनसीपी भी उतर आई एनसीपी के नेता और मंत्री नवाब मलिक ने कहा “बॉलीवुड को मुंबई से कोई अलग नहीं कर सकता. मुंबई की वजह से ही हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का नाम बॉलीवुड रखा गया. मुंबई और बॉलीवुड एक दूसरे की पहचान है और इस पहचान को कोई राजनीतिक दल नहीं मिटा सकता.”

वहीं बीजेपी ने मुख्यमंत्री के इस कोशिश को मगरमच्छ के आंसू करार दिया. बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने कहा, “मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं किया ना कोई राहत पैकेज दिया ना ही कोई अन्य मदद की. केवल राजनीति करने के लिए ये हमदर्दी और साथ होने का दिखावा किया जा रहा है.”

बॉलीवुड और राजनीति के रिश्ते के बारे में कुछ अलग बताने की जरुरत नहीं. कई अभिनेताओं और राजनेताओं के बीच अच्छे संबंध रहे हैं, विशेष रूप से ठाकरे और पवार इन दो दिग्गज परिवारों के और बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच बेहद मधुर संबंध रहे  हैं, लेकिन जैसे-जैसे पीढ़ी बदली है, वैसे-वैसे अभिनेताओं और राजनेताओें के लिए रिश्ते बदलते गए.

लेकिन अब बात बॉलीवुड में हो रहे राजनीतिक हस्तक्षेप की है और आनेवाले दिनों में बॉलीवुड को लेकर बीजेपी बनाम शिवसेना के बीच ये संघर्ष और भी बढ़ने के पूरे आसार हैं.

यह भी पढ़ें:

बिहार चुनाव: NDA ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- हम विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget