एक्सप्लोरर

चौकसी के तार कांग्रेस से जुड़े होने के वकील के दावे पर बीजेपी ने मांगी सफाई

मेहुल चोकसी के संबंध कांग्रेस के साथ होने के उनके वकील के कथित दावे पर बीजेपी ने आज विपक्षी दल से जवाब मांगा. रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह (चोकसी के वकील) एक टीवी इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि चोकसी का कांग्रेस के साथ कोई संबंध है और इस बात की पुष्टि के लिए पर्याप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी हैं.

नई दिल्ली: भगोड़े भारतीय कारोबारी मेहुल चौकसी के संबंध कांग्रेस के साथ होने के उनके वकील के कथित दावे पर बीजेपी ने आज विपक्षी दल से जवाब मांगा. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह (चौकसी के वकील) एक टीवी इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि चौकसी का कांग्रेस के साथ कोई संबंध है और इस बात की पुष्टि के लिए पर्याप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी हैं. कांग्रेस को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी संकेत दिया था कि तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने हीरे आयात करने के स्वच्छंद अधिकार रखने वाली कंपनियों की सूची का विस्तार किया था और चौकसी की कंपनी ने उस चीज का फायजा उठाया था. प्रसाद ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले देश में हीरे आयात करने से संबंधित यह निर्णय लिया गया था और कांग्रेस ने अभी तक साफ नहीं किया है कि यह क्यों किया गया. उन्होंने कहा कि आज यह बात मायने रखती है कि चौकसी के विदेशी अटार्नी सार्वजनिक रूप से एक टीवी इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि चौकसी का कांग्रेस के साथ किसी तरह का लेनादेना था. बता दें कि मेहुल चौकसी के वकील ने एक टीवी इंटरव्यू में उसके संबंध कांग्रेस पार्टी से होने का दावा किया है. मेहुल चौकसी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर रहे हैं. चौकसी पंजाब नेशनल बैंक में हुए 2 अरब अमेरिकन डॉलर के घोटाले में आरोपी हैं और देश की विभिन्न जांच एजेंसियां उनके खिलाफ जांच कर रही है. ऐसी खबरें हैं कि उसने नवंबर, 2017 में एंटीगुआ देश की सदस्यता ले ली है. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार मेहुल चौकसी को भारत लाने के लिए प्रतिबद्द है. उसे भारत लाया जाएगा और उसपर देश की कानून के अनुरूप कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें- इमरान के शपथ समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू, और आमिर को बुलावा, स्वामी बोले- जो जाएगा वो आतंकवादी गुरुग्राम: मुस्लिम लड़के की जबरन कटवाई गई दाढ़ी, मना करने पर सैलून वाले को भी पीटा मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है इसलिए घुसपैठ बढ़ रही है: निशिकांत दुबे मुजफ्फरपुर रेप कांड: लेफ्ट-आरजेडी का बिहार बंद, जहानाबाद में रोकी जनशताब्दी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Modi Cabinet Reshuffle: राज्यसभा में टिकट कटे, जिम्मेदारियां बदलीं... क्या अब मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल?
राज्यसभा में टिकट कटे, जिम्मेदारियां बदलीं... क्या अब मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल?
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले - 'मेरे मन में PM मोदी के लिए...'
BJP से इस्तीफे के बाद अन्नामलाई का नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले - 'मेरे मन में PM मोदी के लिए...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
CM DK शिवकुमार से शपथ के दो दिन बाद ही मंत्री नाराज, विभागों को लेकर टेंशन, रेड्डी के बाद अब मुनियप्पा ने दिया झटका
CM DK शिवकुमार से शपथ के दो दिन बाद ही मंत्री नाराज, विभागों को लेकर टेंशन, रेड्डी के बाद अब मुनियप्पा ने दिया झटका
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget