एक्सप्लोरर

असीमानंद बरी, बीजेपी की मांग- ‘भगवा आतंक पर माफी मांगे राहुल गांधी’

साल 2010 में राहुल गांधी ने भारत में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत से निजी बातचीत में भगवा आतंकवाद को इस्लामी आतंकवाद से ज़्यादा खतरनाक बताया था.

Mecca Masjid blast: हैदराबाद के मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में आज एनआईए की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया. अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया. बरी किए जाने वालों में स्वामी असीमानंद भी हैं. इसलिए मक्का मस्जिद ब्लास्ट में आरोपियों के बरी होने के बाद भगवा आतंकवाद पर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले पर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है. कांग्रेस के चेहरे से मुखौटा उतर गया- बीजेपी बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, आज कांग्रेस के चेहरे से मुखौटा उतर गया है. कांग्रेस जिस प्रकार से हिन्दू आंतकवाद के नाम पर हिन्दू धर्म को बदनाम कर तुष्टिकरण की राजनीति करने का काम कर रही थी, उसका आज पर्दाफाश हो गया है. इसके साथ ही संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीती कर रही है. कोर्ट के फैसले पर बीजेपी प्रतिक्रिया नहीं देती. बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस से सवाल किया, क्या राहुल गांधी इंडिया गेट पर क्षमा याचना के लिए रात 12 बजे आएंगे? दूसरी तरफ स्वामी असीमानंद समेत पांच आरोपियों को बरी किए जाने पर एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि न्याय नहीं हुआ है. आपतो बता दें कि साल 2010 में राहुल गांधी ने भारत में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत से निजी बातचीत में भगवा आतंकवाद को इस्लामी आतंकवाद से ज़्यादा खतरनाक बताया था. ये बात विकीलीक्स की रिपोर्ट में सामने आई थी. राहुल के इसी बयान से बीजेपी कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाती है. ओवैसी बोले- ‘न्याय नहीं हुआ’ ओवैसी ने कहा, ‘’जून 2014 के बाद मक्का मस्जिद ब्लास्ट के सभी गवाह मुकर गए. एनआईए ने उस तरह से केस नहीं लड़ा जैसी उम्मीद थी, क्योंकि उसे पोलिटिकल मास्टर से इसकी इजाजत नहीं मिली. अगर ऐसी जांच होती रही तो क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम का क्या होगा? न्याय नहीं हुआ.’’ कौन हैं असीमानंद? असीमानंद को 19 नवंबर 2010 को उत्तराखंड के हरिद्वार से हैदराबाद, अजमेर और समझौता एक्स्प्रेस ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था. आपको बता दें कि साल 2011 में असीमानंद ने खुद मजिस्ट्रेट के सामने अपने इक़बालिया बयान में कहा था कि अजमेर की दरगाह, हैदराबाद की मक्का मस्जिद बम विस्फोटों में हिंदू चरमपंथियों के हाथ थे. हालांकि, बाद में वो अपने बयान से पलट गए थे. इसे एनआईए के दबाव में दिया गया बयान बताया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget