एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ‘खेला होबे’ नारे के बीच बीजेपी ने जारी किया PM मोदी का ये नया पोस्टर

2019 के लोकसभा चुनाव में 42 में से 18 सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी के हौसले हाल में बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद बुलंद है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में कई कद्दावर नेताओं से लेकर केन्द्रीय मंत्रियों को ममता के खिलाफ उतारकर मुकाबले को कांटे का बना दिया है.

पश्चिम बंगाल में इस बार के विधानसभा चुनाव कई मायनों में बेहद दिलचस्प होने जा रहे हैं, जहां ममता बनर्जी को राज्य की सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी. तो वहीं ममता बनर्जी 'बाहरी वर्सेज भीतरी' का नारा देकर फिर सत्ता में आने का प्रयास कर रही है. इसके साथ ही, ममता बनर्जी ने कभी उनके बेहद खास रहे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उनके ही गढ़ नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर इस सीट को हॉट सीट बनाकर रख दिया है. ऐसे में इस वक्त पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर टिक गई है.

इस बीच, बीजेपी के खिलाफ हमला करने के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से दिए गए 'खेला होबे' नारे के इतर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में हुई सफल रैली के बाद नया पोस्ट जारी किया है. इस पोस्टर पर लिखा है- 'वोट फॉर मोदी दादा.'

 पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ‘खेला होबे’ नारे के बीच बीजेपी ने जारी किया PM मोदी का ये नया पोस्टर

जाहिर है, बंगाल चुनाव को भारतीय जनता पार्टी पूरी गंभीरता से ले रही है. यहां पर बीजेपी ने जहां एक तरफ कई केन्द्रीय मंत्रियों को चुनाव कैंपेन में उतार दिया है तो वहीं ऐसा माना जा रहा है कि करीब 20 से ज्यादा चुनावी रैलियां खुद पीएम मोदी इस राज्य में कर सकते हैं.

BJP ने बंगाल चुनाव कांटे का बनाया

2019 के लोकसभा चुनाव में यहां कि कुल 42 विधानसभा सीटों में से 18 सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी के हौसले हाल में बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद बुलंद है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में कई कद्दावर नेताओं से लेकर केन्द्रीय मंत्रियों को ममता के खिलाफ उतारकर मुकाबले को कांटे का बना दिया है.

इस बीच, सोमवार को ही टीएमसी के पांच विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. ये हैं- 1. सोनाली गुहा ( सतगछिया) 2. सीतल सरदार ( संकरैल) 3. जटू लाहिड़ी ( शिवपुर) और 4. दिव्येन्दु विश्वास ( बशीरहाट दक्षिण).

इसके साथ ही, एक तरफ जहां बीजेपी की ओर से टीएमसी के कई बड़े नेताओं को तोड़कर अपने पाले में लाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती जैसी बड़ी हस्तियों को पार्टी में शामिल कर बीजेपी राज्य में एक अलग संदेश देने की भी कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी छोड़ने वालों की लगी झड़ी, TMC के 5 विधायकों ने थामा BJP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget