एक्सप्लोरर

नामी-गिरामी हस्तियों के ट्वीट्स की जांच करवाने के महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर बीजेपी सांसद ने उठाए सवाल, कही ये बात

शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बयानों के जवाब में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार जिन लोगों की जांच करवाना चाह रही है वह हमारे देश की नामी-गिरामी हस्तियां हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के नामी गिरामी हस्तियों के ट्वीट को लेकर जांच करवाने के फैसले पर एक तरफ बीजेपी समेत कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ गठबंधन से जुड़ी हुई पार्टी शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का कहना है कि ये जांच इस वजह से जरूरी है, जिससे कि पता चल सके कि कहीं इन नामी-गिरामी हस्तियों के ऊपर इस तरह के ट्वीट करने को लेकर कोई दबाव तो नहीं था.

महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि सरकार का इंटेलिजेंस विभाग यह जांच करेगा कि कहीं नामी-गिरामी हस्तियों के द्वारा जो ट्वीट किए गए उनके ऊपर कोई दबाव तो नहीं था. महाराष्ट्र के गृहमंत्री की बात को आगे बढ़ाते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जांच इस वजह से जरूरी है, जिससे कि सच सामने आ सके. क्योंकि इनमें भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसी वो हस्तियां भी शामिल हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर एक चमकता सितारा हैं. ऐसे में कहीं उन लोगों के ऊपर किसी तरह का कोई दबाव तो नहीं, यह पता लगाना जरूरी है और इस जांच का यही मकसद है.

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की बात का समर्थन करते हुए एनसीपी सांसद फौजिया खान का कहना है कि कई नामी-गिरामी हस्तियों के ट्वीट एक जैसे नजर आ रहे थे. अगर उन्होंने अपने आप किए थे तो सबके ट्वीट एक जैसे कैसे दिखने लगे और इसकी जांच होना जरूरी है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उनसे जबरन यह ट्वीट करवाए गए हों.

शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बयानों के जवाब में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार जिन लोगों की जांच करवाना चाह रही है वह हमारे देश की नामी-गिरामी हस्तियां हैं. और अगर इन लोगों ने अंतरराष्ट्रीय नामी-गिरामी हस्तियों के ट्वीट के जवाब में यह ट्वीट किया है तो उसमें बुराई क्या है. सुधांशु त्रिवेदी ने हिंदी फिल्म के गीत के जरिए महाराष्ट्र सरकार और गठबंधन के पार्टियों पर सवाल खड़ा किया. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह तो वही बात हुई कि "अपनों पर सितम गैरों पर रहम ए जाने वफा यह जुल्म ना कर."

Farmers Protest: क्या मोदी सरकार के दबाव में Sachin Tendulkar और Akshay Kumar जैसे बड़े सितारों ने किए ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार कराएगी जांच 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget