एक्सप्लोरर

आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर जेपी नड्डा, ममता बनर्जी के गढ़ में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

जेपी नड्डा आज शाम कोलकाता के मशूहर कालीघाट मंदिर भी जाएंगे जो भवानीपुर से सटा हुआ है. पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह ने भी यहां माता का आशीर्वाद लेकर बंगाल चुनाव में जीत का संकल्प लिया था.

कोलकाता: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिन के बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचने वाले हैं. नड्डा ममता बनर्जी के चुनावी क्षेत्र में भी संपर्क अभियान करेंगे. बंगाल में विधानसभा चुनाव के दोखते हुए नड्डा का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

जेपी नड्डा कोलकाता में दोपहर एक बजे के करीब सबसे पहले हेस्टिंग एरिया में बीजेपी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद दोपहर 3 बजे भवानीपुर पहुंचेंगे. भवानीपुर ही वो सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं.

जेपी नड्डा भवानीपुर में बीजेपी के 'और नहीं अन्याय कैंपन' का हिस्सा बनेंगे. साथ ही लोकल लेवल पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. अगले दिन नड्डा जिस हायमंड हार्बर का दौरा करने वाले हैं वहां से ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं. नड्डा यहां मछुआरों के प्रतिनिधियों से मिलने वाले हैं.

ममता और इनके भतीजे अभिषेक की विधानसभा सीट पर नड्डा के प्रचार का सीधा मकसद है तृणमूल कांग्रेस की जड़ पर प्रहार. जेपी नड्डा आज शाम कोलकाता के मशूहर कालीघाट मंदिर भी जाएंगे जो भवानीपुर से सटा हुआ है. पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह ने भी यहां माता का आशीर्वाद लेकर बंगाल चुनाव में जीत का संकल्प लिया था.

बंगाल में मिशन 200 प्लस के लक्ष्य के साथ जैसे जैसे बीजेपी का प्रचार आगे बढ़ रहा है उसे तृणमूल से तीखी चुनौती भी मिल रही है. सोमवार को सिलीगुड़ी में विरोध मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद ये तल्खी और बढ़ गई है. बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया लेकिन ममता इसे बीजेपी की चाल बता रही हैं.

ममता बनर्जी आज मतुआ समुदाय के गढ़ उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में सभा करेंगी बंगाल के सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मतुआ समुदाय के गढ़ उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में सभा करने वाली हैं. बांग्लादेश से आकर बंगाल में बसा ये वही शरणार्थी समुदाय है जिसके दम पर 2011 में ममता ने लेफ्ट की सरकार को उखाड़ फेंका था. लेकिन हाल के दिनों में बीजेपी ने नागरिकता कानून का दांव खेलकर इन्हें ममता से दूर कर दिया है, आज बनगांव की रैली से ममता बीजेपी की इस चाल पर चोट करने की कोशिश करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget