एक्सप्लोरर

अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस बोली- वोट बैंक की राजनीति कर रही है BJP

बीजेपी ने वाजपेयी की अस्थियों को 100 पवित्र नदियों में विसर्जित करने का फैसला किया है. बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी वोटबैंक की राजनीति कर रही है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ''अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों पर बीजेपी वोट बैंक की राजनीति कर रही है.''

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी. साथ ही बीजेपी ने वाजपेयी की अस्थियों को 100 पवित्र नदियों में विसर्जित करने का फैसला किया है. बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी वोटबैंक की राजनीति कर रही है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ''अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों पर बीजेपी वोट बैंक की राजनीति कर रही है.''

आपको बता दें कि रविवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया था. इससे पहले पांच किलोमीटर लंबी अस्थी कलश यात्रा निकाली गई थी. इस यात्रा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए थे. वाजपेयी का नई दिल्ली में गुरुवार को एम्स में 93 साल की उम्र में निधन हो गया था.

कल नई दिल्ली में वाजपेयी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत अलग-अलग क्षेत्रों के तमाम बड़े दलों और संगठनों के नेता मौजूद थे. कांग्रेस के आनंद शर्मा, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, बसपा के सतीश मिश्रा, सीपीआई के डी राजा, लोकतांत्रिक जनता दल के मार्गदर्शक शरद यादव, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती, लोजपा के रामविलास पासवान, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल समेत अन्य प्रार्थना सभा में मौजूद थे.

अटल की प्रार्थना सभा में बोले आडवाणी, ‘65 सालों तक उनसे दोस्ती मेरा सौभाग्य, उनसे बहुत कुछ सीखा’

विपक्ष ने जोर दिया कि सबको साथ लेकर चलने की वाजपेयी की विरासत को अपनाने की जरूरत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को एक ऐसी हस्ती करार दिया जो कभी दबाव में नहीं झुके और न ही विषम परिस्थितियों में कभी निराश हुए. उन्होंने कहा, ‘‘वाजपेयी जी की वजह से आतंकवाद वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया.’’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वाजपेयी राजनीति में भी आरएसएस के कार्यकर्ता का अनुकरणीय जीवन जिए और हमेशा संगठन के मूल्यों के प्रति अटल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget