एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Meets Ilhan Omar: 'देश का हर शख्स राहुल से गुस्सा, वो पाकिस्तान के साथ खड़े', इल्हान उमर से मुलाकात पर खफा पीयूष गोयल

BJP Slams Rahul Meeting Ilhan omar: केंद्रीय मंत्री बोले, "राहुल मिस (इल्हान) उमर से मिलते हैं, जो खुले तौर पर भारत विरोधी प्रचारक और पाकिस्तान समर्थक हैं. वह कश्मीर की आलोचना के लिए जानी जाती हैं."

BJP Slams Rahul Meeting Ilhan omar: अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के बाद भारत की राजनीति में माहौल गर्म हो चुका है. अमेरिकी दौरे के दौरान राहुल गांधी के बयानों पर पहले से हमलावर रही बीजेपी ने इल्हान उमर को भारत विरोधी बताया है. 
 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी जब भी बाहर जाते हैं तो भारत की भावनाओं पर ठोस पहुंचाते हैं. वो जो बोलते हैं उससे लगता है कि वो मुस्लिम ब्रडरहुड और पाकिस्तान के साथ खड़े दिखते हैं. ये आईएसआईएस की भावना के साथ दिखने वालों लोगों से मिलते हैं और उनके साथ खड़े दिखते हैं. एक महिला जो विदेश में कहती है कि देश में हम लोग सुरक्षित नहीं है, वो उसके साथ खड़े दिखते हैं तो ये बहुत शर्मिंदगी भरी बात करते हैं. ये पड़ोस के एक व्यक्ति जो लगातार देश के खिलाफ बोलते हैं उससे मिलने का लगातार प्रयास करते रहते हैं.

'फेक प्रप्रौगेंडा के प्रतिनिधि बन गए हैं राहुल गांधी..'
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का हर व्यक्ति राहुल से बहुत गुस्से में है. भारत के बाहर जाकर भारत का अपमान करने के लिए इनको जबाव देना होगा. वे फेक प्रप्रौगेंडा के प्रतिनिधि बन गए हैं. पीयूष गोयल ने कहा, "ऐसा लगता है जैसे वह भारतीयों और अपनी मातृभूमि की आलोचना करने के लिए विदेश जाते हैं. मैं इस तरह के बयानों और उन लोगों की निंदा करता हूं, जिनसे वह अपनी विदेश यात्राओं के दौरान मिल रहे हैं."
 
केंद्रीय मंत्री बोले, "वह मिस (इल्हान) उमर से मिलते हैं, जो खुले तौर पर भारत विरोधी प्रचारक और पाकिस्तान समर्थक हैं. वह भारत का हिस्सा होने के लिए कश्मीर की आलोचना करने के लिए जानी जाती हैं. ऐसी भारत विरोधी ताकतें कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के दोस्त बन गए हैं. वह व्हाइट हाउस सहित अलग-अलग मंचों पर भारत के खिलाफ सवाल उठाने वालों से संवाद करते हैं."
 
भारत के हितों के लिए काम करें राहुल: पीयूष गोयल 
 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के अलग-अलग मंचों से दिए गए भाषणों पर आपत्ति जताई और कहा, "वह बयान देते हैं कि भारत लोगों के एक निश्चित वर्ग के लिए सुरक्षित नहीं है, कि लोगों को अपनी मान्यता के पालन करने का अधिकार नहीं है और भारतीय जातिवादी हैं. उनका दावा है कि सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर केवल एक विशेष जाति से आते हैं. राहुल उन लोगों से मिलते हैं जो एक अलग कश्मीर की वकालत करते हैं और दावा करते हैं कि भारतीय घृणित लोग हैं और भारत कुशल लोगों को महत्व नहीं देता है. पीयूष गोयल बोले,  "कांग्रेस पार्टी के नेता के इस प्रकार के निंदनीय बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है. मैं राहुल गांधी के कार्यों की निंदा करता हूं और उनसे अपील करूंगा कि वह विदेशी धरती पर भारत के हितों के खिलाफ काम करने के बजाय भारत की देखभाल करें."
 
कौन हैं इल्हान उमर? 

मिनेसोटा से डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं. पिछले साल ही उन्होंने भारत-कनाडा विवाद पर टिप्पणी की थी. साल 2022 में वह पाकिस्तान जा चुकी हैं. वहां उन्होंने इमरान खान और शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी. इस दौरान वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर भी गई थी. तब भारत सरकार ने इसकी आलोचना की थी और उनके दौरे को पाकिस्तान की ओर प्रायोजित बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget