एक्सप्लोरर

यूपी नगर निगम चुनाव की जीत को गुजरात में भुनाएगी बीजेपी, नए मेयर करेंगे प्रचार

लखनऊ: यूपी नगर निगम चुनावों में मिली जोरदार जीत को बीजेपी अब गुजरात में भुनाने की तैयारी की है. इसके तहत पार्टी के सभी नए चने गए मेयर गुजरात जाकर चुनाव प्रचार करेंगे. बीजेपी ने पिछले दिनों सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में मेयर की 16 में से 14 सीटें जीती हैं और चुनाव में जीत हासित करने वाले सभी लोग मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

बीजेपी के प्रान्तीय महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश में बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित मेयर मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और बीजेपी को जहां जरूरत पड़ेगी, वहां उनका उपयोग करेगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा अमेठी की नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और जायस नगर पालिका के अध्यक्ष महेश प्रताप भी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे.

हालांकि कांग्रेस ने अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था, लेकिन वहां बीजेपी की जीत को क्षेत्रीय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है. कांग्रेस को जायस और गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा. वहीं, अमेठी और मुसाफिरखाना के नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था.

गुजरात विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ में बीजेपी की जीत को बेहद महत्वपूर्ण और दूरगामी संदेश देने वाली माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जोरदार कामयाबी के बाद निकाय चुनाव में जीत को बीजेपी की कामयाबी की हैटट्रिक के तौर पर देखा जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का नतीजा करार दिया था.

प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि राज्य के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत से मतदाताओं में सकारात्मक संदेश गया है. गुजरात में पूर्वी उत्तर प्रदेश के मूल बाशिंदों की खासी तादाद है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. अब नवनिर्वाचित मेयर की कामयाबी की कहानियां बीजेपी के चुनावी अभियान को और धार देंगी.

बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव में अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर जैसे सीटों के साथ-साथ कुछ 14 नगर निगमों में महापौर पद पर कब्जा किया है. पहली बार अपने चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरी बीएसपी ने अलीगढ़ और मेरठ के मेयर का चुनाव जीता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget