एक्सप्लोरर

अमित शाह ने बीजेपी कार्यकारणी में 2019 में बड़ी जीत का खाका पेश किया, बोले- कांग्रेस राज में था भ्रष्टाचार

अमित शाह ने आज गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिकता और तुष्टीकरण की राजनीति को देश से समाप्त करने की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘न्यू इंडिया’ की सोच के आधार पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का खाका पेश किया और अगले पांच साल के लिए पार्टी की रणनीति सामने रखी.

नई दिल्ली: भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर वार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार था. बीजेपी के राज में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश कई समस्याओं से जूझ रहा है. बीजेपी उन समस्याओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है.

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिकता और तुष्टीकरण की राजनीति को देश से समाप्त करने की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘न्यू इंडिया’ की सोच के आधार पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का खाका पेश किया और अगले पांच साल के लिए पार्टी की रणनीति सामने रखी.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यकारिणी बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह ने जोर दिया कि आजादी के 70 वर्ष गुजर जाने के बाद भी अभी भी हम समस्याओं से जूझ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने न्यू इंडिया के दृष्टिकोण को देश के समक्ष रखा है और पार्टी कार्यकर्ता इस दृष्टिकोण को संकल्प के साथ आगे बढ़ाएं.

उन्होंने कहा कि अगले पांच साल के दौरान सभी कार्यकर्ता खुद को पार्टी के विस्तार और जनता के हितों के कार्य में लगायेंगे, साथ ही गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिकता और तुष्टीकरण की राजनीति को देश से समाप्त करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘न्यू इंडिया’ संबंधी सोच पर प्रतिबद्धता के साथ अमल करेंगे.

बैठक के दौरान शाह ने पार्टी सांसदों, विधायकों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में अपने विचार रखे.

हिंसा के खिलाफ बीजेपी

पीयूष गोयल के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि केरल और बंगाल में जिस प्रकार से हिंसा की राजनीति चल रही है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं. इस प्रकार की हिंसा से भाजपा का कोई कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है. भाजपा का कार्यकर्ता शांति और लोकतंत्र में विश्वास करता है. भाजपा का कार्यकर्ता इस प्रकार की हिंसा का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने और जनता के बीच इसे रखने में सक्षम है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक हिंसा के विरोध में तीन अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक केरल में 15 दिन की पदयात्रा आरंभ करने की घोषणा की.

शाह ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना फैलाये, भाजपा का कमल उतना ही निखर का खिलेगा.’

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की बदौलत लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हमने उज्जवला योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया, 7.5 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना का लाभ मिल रहा है, 15 करोड़ लोगों को बीमा योजना का लाभ मिला, 30 करोड़ लोगों के जनधन खाते खुले. किसानों के लिये नीम लेपित यूरिया, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना महत्वपूर्ण पहल है और हम श्वेत, ब्लू क्रांति को आगे बढ़ाने के साथ शहद क्रांति की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम न्यू इंडिया के मॉडल पर काम कर रहे हैं, जहां गरीबी हटाने, युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर जोर होगा.

उन्होंने कहा कि भारत एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, जो तेज गति से आगे बढ़ रही है, विकास कर रही है. अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है. सरकार भारत के गरीब के कल्याण कार्यों में पूरा जोर लगा रही है, इसके कारण देश के 60 करोड़ से अधिक गरीब अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें अपना भविष्य उज्जवल होता दिख रहा है. ‘भाजपा काम करके दिखने की राजनीति को सफल बनायेगी.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget