एक्सप्लोरर

'कई नेता पीएम मोदी की लोकप्रियता नहीं पचा पा रहे', पटेरिया की विवादित टिप्पणी पर बोले BJP सांसद सुमेधानंद

BJP सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ तो अनेक तरह के लोग हैं, जो उनको नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनके खिलाफ साजिशें हो सकती हैं.

Sumedhanand Saraswati On Raja Pateriya: कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया की पीएम मोदी पर टिप्पणी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है. पूर्व विधायक ने कथित विवादित बयान में पीएम की हत्या की बात की है. वहीं, अब इस पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी सांसद सुमेधानंद सरस्वती (Sumedhanand Saraswati) ने न्यूज 24 से बातचीत में कहा कि कुछ नेता पीएम मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं हो रहे हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

बीजेपी सांसद ने कहा, "जब से माननीय प्रधानमंत्री ने देश में विकास की गंगा बहाई है, देश में बहुत सारे सुधार किए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि को सुधारा है तभी से ये बात कुछ लोगों को पच नहीं रही है, अब उनके मन के भाव उजागर हो गए हैं. भले ही बाद में कानून के भय से वो उसे सुधारने का प्रयास करते हैं." सुमेधानंद सरस्वती ने आगे कहा, "इस प्रकार के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी भविष्य में इस तरह के भाव व्यक्त न करे." 

'यह तरीका बिल्कुल गलत है'

कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी सांसद ने कहा, ''स्वतंत्रता की भी कोई सीमा होती है. अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि आप वातावरण को खराब करें. यह तरीका बिल्कुल गलत है.'' 

'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश हो सकती है'

क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश की जा रही है? इस सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा, ''यह बिल्कुल हो सकता है क्योंकि प्रधानमंत्री के खिलाफ तो अनेक तरह के लोग हैं, जो उनको नहीं चाहते हैं.'' उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी साजिशें हो सकती हैं, ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

क्या कहा था राजा पटेरिया ने?

पटेरिया ने कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा.. मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा. दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है. अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो." मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेरिया का वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का है.

ये भी पढ़ें- CM नरेंद्र के जमाने से भूपेंद्र का रिश्ता, डेवलपमेंट अथॉरिटी में किया था काम, जानें पीएम मोदी की Good Book में कैसे शामिल हुए पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget