एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के बिगड़े बोल, कहा- ममता बनर्जी ‘पागल’ हो गई हैं

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी का शासन आएगा. बंगाल भारत का अखंड हिस्सा है. बंगाल हिंदू राज्य बनेगा और भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा.

सीहोर: भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा, इस दौरान उनके बोल बिगड़ गए. पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ‘पागल’ हो गई हैं. वह तिलमिला गई हैं. उन्हें समझ में आ गया है कि ये भारत है, पाकिस्तान नहीं है. भारत की रक्षा करने के लिए भारत के लोग, हिंदू तैयार हो चुके हैं. बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा. बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है. ये उसे अलग करने का प्रयास कर रही थीं. ये हमारे देश भक्त कभी होने नहीं देंगे. बंगाल हमारा हिंदू राज्य बनेगा और भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा.

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि आज की क्षत्रिय अपने कर्तव्य को समझें. जनसंख्या नियंत्रण कानून उनके लिए होना चहिए जो देश में राष्ट्रघाती गतिविधियां करते हैं, जिनको राष्ट्रघात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है उनके लिए कानून बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रधर्म के लिए जाते हैं उनके लिए कानून नहीं बनना चाहिए उनके लिए प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए.

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा की जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वह क्षत्रिय नहीं होते. भगवा का अपमान करते हैं तो हिंदुत्व का अपमान करते हैं. ऐसे शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नहीं कहना चाहिए.

किसान आंदोलन पर क्या कहा?

किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि देश विरोधी लोग इसमें शामिल हैं. यह किसान नहीं उनके भेष में वामपंथी और कांग्रेसी छुपे हुए हैं. ऐसे लोगों को समझना चाहिए. यह किसान नहीं अन्य प्रकार के लोग किसानों के भेष में आकर भ्रम फैला रहे हैं. सांसद ने कहा कि शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लगता है, इसका कारण नासमझी है.

केरल में मुफ्त में दी जाएगी कोरोना की वैक्सीन, सीएम पिनराई विजयन ने किया एलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget