एक्सप्लोरर

सिक्किम विवाद: BJP सांसद प्रवेश वर्मा बोले- केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो.वहीं कांग्रेस ने भी केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

नई दिल्ली: दिल्ली में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की नियुक्ति को लेकर निकाले गए एड को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावर है. हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल रात उस एड को वापस लेने के साथ ही सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी दिया था. लेकिन बीजेपी का कहना है की यह एड बिना मुख्यमंत्री के आदेश के नहीं जारी हो सकता लिहाजा कार्रवाई अधिकारी के खिलाफ नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के खिलाफ होनी चाहिए.

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मामला दर्ज होना चाहिए और देशद्रोह की धारा के तहत ही कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी सांसद ने तो मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तार की मांग भी की है. प्रवेश शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई इस वजह से होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने देश को तोड़ने वाला ऐड छपवाया है और कोई भी ऐड बिना मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की अनुमति के नहीं छप सकता.

कांग्रेस ने भी केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

वही कांग्रेस प्रवक्ता अमन पवार ने केजरीवाल सरकार के ऐड पर हमला करते हुए कहा कि एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर दिल्ली सरकार खुद को बचाने की कोशिश कर रही है. जबकि दिल्ली सरकार के खुद के सर्कुलर के मुताबिक कोई भी ऐड तभी अखबारों में छपेगा जब उसको उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या मुख्यमंत्री खुद अनुमति देंगे और ऐसे में जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की बनती है.

दिल्ली सरकार ने अपने ऐड में सिक्किम का जिक्र भारत से अलग किया था

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 23 मई को अखबार में विज्ञापन देकर दिल्ली में सिविल डिफेंस वालंटियर की नियुक्ति के लिए ऐड जारी किया था. उस ऐड में भारत के साथ ही सिक्किम, नेपाल और भूटान का अलग से जिक्र किया गया था. ऐड पर सवाल उठे कि जब सिक्किम भारत का हिस्सा है तो आखिर उसका देश से अलग क्यों जिक्र किया गया.

विवाद खड़ा हुआ तो बीजेपी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के ऊपर हमला बोला जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्रालय के 1968 के एक नियम का हवाला देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में ही ऐसा कहा गया था और वह आदेश 1968 का था. जानकारी के लिए सिक्किम 1975 में भारत का अभिन्न अंग बन चुका था और ऐसे में आज की तारीख में उसको अलग तरह से दिखाना दिल्ली सरकार के लिए मुसीबत का कारण बन गया.

जिसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने देश शाम उसको वापस लेने के साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उसी का पालन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और ऐड को वापस लेने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें-

प्रयागराज: ईद की खुशियों पर कोरोना का साया, बाज़ारों में सन्नाटा, सादगी से मनेगा त्यौहार

महाराष्ट्र: नांदेड़ में साधु की गला रेतकर हत्या, बीजेपी बोली- कानून व्यवस्था संभालने में सरकार नाकाम

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget