एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः BJP सांसद ने TMC पर लगाया हमले का आरोप, तृणमूल का जवाब- उन्होंने लोगों को भड़काया

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि वो अपने एक कार्यकर्ता से मिलने गए थे, लेकिन टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गैर मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया.

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल): भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि जब वह हालीशहर में एक बैठक के सिलसिले में गए थे तब तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप का खंडन किया है. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने सांसद पर ही उकसाने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने घटना पर चुप्पी साधी हुई है. TMC ने BJP पर लगाया दफ्तर तोेड़ने का आरोप सांसद सिंह ने पत्रकारों से कहा, "मैं वहां बैठक के लिए गया था, लेकिन जैसे ही मैं इसमें शामिल हुआ, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मेरी गाड़ी पर ईंट फेंकना शुरू कर दीं." बीजेपी सांसद के आरोप का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता सुबोध अधिकारी ने कहा कि अर्जुन सिंह ने ही उनकी पार्टी वालों को हमले के लिए उकसाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हालीशहर में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर को क्षतिग्रस्त किया है. हालांकि, घटना पर अभी तक जिले के पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है. इलाके में तैनात की गई RAF रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव में 8 लोग घायल हो गए. इसके बाद इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात करना पड़ा. पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके चलते सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी बीजेपी में लगातार टकराव की खबरें बीते कुछ महीनों में आई हैं. ये भी पढ़ें कांग्रेस का PM केयर्स फंड से वेंटिलेटर खरीद में धांधली का आरोप, राहुल गांधी ने कहा- भारतीयों की जान खतरे में डाली जा रही है महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 6555 केस, अब तक 8822 लोगों को लील गया कोरोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget