एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 6555 केस, अब तक 8822 लोगों को लील गया कोरोना

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 151 मरीज़ों की जान गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 8,822 तक पहुंच गया.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संकट और विकराल रूप लेता जा रहा है. रविवार को पिछले 24 घंटे में राज्य में 6,555 नए मामले सामने आए, जोकि किसी एक दिन में सामने आए संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,06,619 तक पहुंच गए हैं.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 151 मरीज़ों की जान गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 8,822 तक पहुंच गया. अच्छी खबर ये है कि पिछले एक दिन में राज्यभर में 3,658 मरीज़ कोरोना को मात देकर घर भी लौटे हैं. राज्य अब तक 1,11,740 मरीज ठीक हुए हैं.

फिलहाल महाराष्ट्र में 86,057 एक्टिव मरीज़ हैं, यानी इतने मरीज़ों का अभी इलाज किया जा रहा है. अब तक राज्य में 11,12,442 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

मुंबई का क्या है हाल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है. यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 1,311 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई और 69 मरीज़ों ने अपनी जान गंवाई है. मुंबई में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 84,125 तक जा पहुंची है, जिनमें से 55,883 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं. शहर भर में मौतों का आंकड़ा 4,896 तक पहुंच गया है.

अमरावती में कहां तक पहुंचा आंकड़ा अमरावती जिले में 15 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही इस महामारी के मामले बढ़कर 695 हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि बदनेरा 89 मामलों के साथ लिस्ट में सबसे आगे है, जबकि अशोकनगर में 32 और सबनपुरा में 17 मामले हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘दिन में 15 मरीजों को अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दी गई, जिसे मिला कर अबतक 462 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. रविवार को जिले में 206 एक्टिव मरीज हैं.’’

ये भी पढ़ें:

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा करीब 25 हजार मामले, 613 लोगों की मौत 

सीमा विवाद और कोरोना वायरस पर रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान, 'अस्पताल और बॉर्डर पर पूरी तैयारी है' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget