एक्सप्लोरर

तेलंगाना: सानिया मिर्जा को लेकर बीजेपी एमएलए राजा सिंह का विवादित बयान, कहा- 'बहू ऑफ पाकिस्तान'

पुलवामा हमले की निंदा करते हुए सानिया मिर्जा ने 14 फरवरी को काला दिन करार दिया है. सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए जवानों की शहादत को सलाम किया.

नई दिल्ली: गुरुवार को पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद से ही देश में गम का माहौल बना हुआ है. हालांकि ऐसे गमगीन माहौल के बीच तेलंगाना से बीजेपी के एमएलए राजा सिंह ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर विवादित बयान दिया है. राजा सिंह ने सानिया मिर्जा को 'बहू ऑफ पाकिस्तान' कहते हुए उन्हें तेलंगाना के ब्रांड एम्बेसडर से हटाने का प्रस्ताव रखा है. सानिया मिर्जा के पिता ने राजा सिंह के विवादित बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

सानिया मिर्जा ने पुलवामा हमले के बाद एक साथ खड़े होने की बात करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी है. सानिया ने लिखा, ''ये पोस्ट उन लोगों के लिए जो ये सोचते हैं कि हमें बतौर सेलेब्रिटी हमले का विरोध करना चाहिए और उसके बारे में ट्वीट, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर लिखना चाहिए जिससे ये साबित हो कि हम देशभक्त हैं और अपने देश की चिंता करते हैं. क्यों? इसलिए कि हम सेलेब्स हैं और आपमें से कुछ लोग जो खुद से हताश हैं और उन्हें टार्गेट करने के लिए कोई चाहिए, इसलिए वो लोग बस नफरत फैलाने के लिए मौके की तलाश में रहते हैं.''

सानिया ने इस दिन को भारतीय इतिहास का एक काला दिन बताया और कहा, ''14 फरवरी भारतीय इतिहास में एक काला दिन है और मैं आशा करती हूं कि फिर हमें कभी भी ऐसा ना देखना पड़े. कितनी भी संवेदनाएं इस दिन को बेहतर नहीं बना सकती. उस दिन को भुलाया नहीं जा सकता और ना ही कभी भुलाया जाएगा. लेकिन फिर भी मैं अमन के लिए दुआ करूंगी और आपको भी ऐसा करना चाहिए. गुस्सा सिर्फ तब तक ही अच्छा होता है जब तक उससे कुछ उत्पाद ना हो.''

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सानिया मिर्जा को इस तरह से निशाने पर लिया जा रहा है. सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी के बंधन में बंधने के बाद से कई बार सोशल मीडिया के निशाने पर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं कुछ दिन पहले सानिया मिर्जा के मां बनने पर भी लोगों ने उनसे बच्चे के भारतीय और पाकिस्तानी होने के बारे में सवाल किया था.

सानिया मिर्ज़ा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए 14 फरवरी को बताया 'काला दिवस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget