एक्सप्लोरर

नहीं काम आयी पीएम मोदी की चेतावनी, गोरक्षा को लेकर बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान

पीएम मोदी की चेतावनी के बावजूद यूपी में बीजेपी की खतौली सीट से विधायक विक्रम सैनी ने जो बयान दिया उसे जान आप हैरान रह जाएंगे.

नई दिल्ली: गोरक्षा के नाम पर गुंडा गर्दी करने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार नहीं बल्कि तीन तीन बार चेतावनी दे चुके हैं. इसके बावजूद उन्हीं की पार्टी के विधायक ने गोहत्या को लेकर भड़काऊ बयान दिया है.

यूपी में बीजेपी की खतौली सीट से विधायक विक्रम सैनी ने बयान दिया उसे जान आप हैरान रह जाएंगे. विधायक विक्रम सैनी ने ब्रह्मण समाज के एक प्रोग्राम में कहा, ''ये कोई मुसलमान समाज थोड़ी है जो तीन बार तलाक बोला और पीछे छूट गया. हमारा समाज हिंदू समाज है सात जन्मों का साथ रहेगा चाहे लड़ने वाला पति हो या लड़ने वाली पत्नी हो. साथियों जो काम महाराज परशुराम जी ने किया था अत्याचारियों का सफाया वही काम हमारी सरकार कर रही है और ऐसा होता रहेगा. हमारे योगी जी जो मुख्यमंत्री हैं उन्होंने साफ कहा कि जो ऐसे लोग हैं उन्हें पहुंचा दो ऊपर.''

विधायक विक्रम सानी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ''मैं तो ऐसा करता हूं, करने वाला हूं, और आगे भी करता रहूंगा. वोट पाने के लिए भी ऐसा ही किया था. मैंने जब वोट मांगे तो एक ब्राह्मण देवता ने कहा था कि ज्यादा लंबे चौड़े भाषण मत देना जो मन में आए बस बोल देना तो मैं बोलता रहा.''

विक्रम सैनी ने आगे कहा, ''मैंने कहा था कि जिसका सीना वंदे मातरम कहते हुए चौड़ा होता हो, जो गाय को अपनी माता मानता हो ऐसे लोगों के वोट चाहिए और जो ये नहीं करता उनका नहीं चाहिए. ऐसा बोल बोलकर जिले में सबसे अधिक वोट लेकर चुनाव जीता हूं. काम ठीक करुंगा लेकिन इलाज उनका करुंगा जो देश के दुश्मन हैं, जो गोकशी करते हैं उनका इलाज करते हुए ना मरने की चिंता है ना किसी को मारने की चिंता है.''

भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री समाज में संतुलन बनाकर चलने की बात कहते हैं. इसके बावजूद इस तरह के बयान आना पार्टी के लिए चिंता का विषय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget