एक्सप्लोरर

Delhi: बीजेपी MLA पर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप, MCD ने की FIR दर्ज करने की मांग, AAP भी करेगी प्रदर्शन

MCD: बीजेपी से लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा ने एक सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया है. इसके बाद आप के दो नेताओं ने कहा कि बीजेपी एमसीडी में हार से बौखला चुकी है.

MCD: आम आदमी पार्टी (AAP) के कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार और मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान ने गुरुवार (29 दिसंबर) को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से बीजेपी की सरकार थी. लेकिन लोगों ने इस बार बीजेपी (BJP) की सरकार को उखाड़ फेंका और आम आदमी पार्टी (AAP) को मौका दिया. लेकिन बहुत दुख की बात है कि बीजेपी इस हार से पूरी तरीके से बौखला चुकी है.

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अब बीजेपी अपनी हार का गुस्सा सफाई कर्मचारियों पर निकाल रही है. सुबह उठकर दिल्ली की गलियों को साफ करने वाले दबे कुचले समाज के लोगों से बीजेपी मारपीट पर उतर आई है. वीडियो दिखाते हुए कुलदीप कुमार ने कहा कि बीजेपी से लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा ने एक सफाई कर्मचारी को पीटा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अभय वर्मा सफाई कर्मचारी को थप्पड़ पर थप्पड़ मार रहे हैं.

आप विधायक ने पूरा मामला बताते हुए कहा कि एक शौचालय के बाहर एक कमरा है. अभय वर्मा उसकी चाबी कर्मचारी से मांग रहे थे. लोगों ने बताया कि चाबी बीजेपी के पूर्व पार्षद के पास थी. इसके बावजूद कर्मचारी को पीटा गया. आप पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि यदि चाबी कर्मचारी के पास होगी भी तो क्या इस प्रकार से किसी को मारोगे. आम आदमी पार्टी ने कहा कि एमसीडी (MCD) के सफाई कर्मचारियों के अंदर इसके खिलाफ आक्रोश है. आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करती है.

AAP विधायक ने कहा बीजेपी गरीब विरोधी पार्टी है

आम आदमी पार्टी से मंगोलपुरी की विधायक एवं दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला ने कहा कि बीजेपी के विधायक अभय वर्मा ने वाल्मीकि समाज के कर्मचारी की माता-बहन के लिए जिस प्रकार के अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, वह सुनाने योग्य भी नहीं हैं. हमने हमेशा ही कहा है कि जो व्यक्ति जितना बड़ा गुंडा होता है बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उसको उतने ही बड़े पद से नवाजता है. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लक्ष्मीनगर के विधायक अभय वर्मा की यह करतूत है. AAP विधायक ने कहा कि बीजेपी शुरू से ही वाल्मीकि समाज विरोधी और गरीब विरोधी पार्टी रही है.

सभी दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज

AAP ने कहा कि यह हमला दिल्ली के सभी सफाई कर्मचारियों और दिल्ली के पूरे वाल्मीकि समाज के ऊपर था. आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और इसके खिलाफ कमिश्नर को एक चिट्ठी लिखकर समस्त सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसकी मांग करेगी. AAP ने कहा कि हम इस घटनाक्रम में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे. पीड़ित कर्मचारी से बात करके कल आम आदमी पार्टी अभय वर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन करेगी.

तीन दिन में एक्शन टेकेन रिपोर्ट दी जाए-संजय गहलोत

वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने पूर्वी दिल्ली के डीसीपी को पत्र भी लिखा है. इस घटना के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने पूर्वी दिल्ली DCP को पत्र लिखा है कि इस घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और तीन दिन में एक्शन टेकेन रिपोर्ट दी जाए. संजय गहलोत ने लिखा कि इस मामले में आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्द किया जाए.

पुलिस करेगी कर्रवाई

इसके साथ ही मामला तूल पकड़ता देख सफाई कर्मचारी की पिटाई मामले में दिल्ली नगर निगम ने भी पूर्वी दिल्ली DCP को एक पत्र लिखकर इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है. नगर निगम के शाहदरा जोन के असिस्टेंट कमिश्नर की तरफ से पूर्वी दिल्ली DCP को पत्र लिखकर कहा गया है कि स्थानीय विधायक अभय वर्मा के नजदीकी लोगों के तरफ से पर्यावरण सहायक की पीटाई की गई है. असिस्टेंट कमिश्नर ने लिखा कि यह सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और सार्वजनिक अभद्रता का मामला है, इसलिए पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करे. 

ये भी पढ़ें:COVID 19: चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी, हेल्थ मिनिस्टर ने दवा कंपनियों को दिए ये निर्देश | बड़ी बातें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget