एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ हो रहा दोयम दर्जे का व्यवहार, कई तरीकों से किया जाता है परेशान

बीजेपी ने शुक्रवार को जयपुर में नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में एक बड़ी रैली निकाली. इस रैली में हज़ारों पाक विस्थापित हिंदू शामिल हुए.

जयपुर: सूरज महज बारह साल का हैं लेकिन इस छोटी से उम्र में उसने धार्मिक और शारीरिक समेत सभी उत्पीड़न सहन कर लिए हैं. सूरज अपने माता पिता और पूरे परिवार के साथ कुछ महीने पहले तक पाकिस्तान में रहता था लेकिन इस साल अक्तूबर में उसके माता पिता उसके साथ भारत लौट आए हैं. नन्हा सूरज पाकिस्तान में रहकर पढ़ाई तो कर रहा था लेकिन उसका जीवन नर्क बना हुआ था. स्कूल में रोज़ाना पाकिस्तानी बच्चे उसकी पिटाई करते थे और गंदी गालियां देते थे.

सूरज पर दबाव बनाया जाता था कि वो स्कूल में नहीं बल्कि मदरसे में दीनी तालीम हासिल करें. इसके अलावा उसे धार्मिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था. हिन्दु देवी देवताओं की मिट्टी से पुतले बनाकर पाकिस्तानी बच्चे उन पुतलों को गंदगी में गिराकर ख़ूब हंसते और मज़ाक़ उड़ाते थे. अब सूरज कभी पाक वापस नहीं लौटना चाहता है. प्रेमचंद पाकिस्तान के कराची के नज़दीक एक गांव में छोटी सी दुकान चलाया करते थे. लेकिन उस साल विश्व कप के मुक़ाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाक गेंदबाज़ों की पिटाई क्या कि उसका ख़ामियाज़ा प्रेमचंद को भुगतना पड़ा. उसकी दुकान जला दी गई.

बक़ौल प्रेमचंद ये वहां रह रहे हज़ारों लाखों हिंदुओं के लिए आम बात है. पाक के ख़िलाफ़ क्रिकेट मैच भले ही दुनिया के किसी कोने में हो अगर टीम इंडिया ने पाक टीम की गत बिगाड़ी तो अंजाम पाक में बसे हिंदुओं को भुगतना पड़ता हैं. संगीता और कमला समेत हज़ारों ऐसी महिलाएं हैं जिनकी शादी पाकिस्तान में हुई. इनके परिवार आज भी पाकिस्तान में बसे हैं लेकिन वो लोग भी वहां रहना नहीं चाहते. मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाए वहां बसे लोगों के लिए रोज़ाना होती हैं.

मूलचंद के परिवार के साथ लूट हुई और जब वो रिपोर्ट लिखवाने पुलिस थाने गए तो उन्हें कहा गया कि रिपोर्ट तो लिखवा दो लेकिन देख लेना तुम्हारी बहन बेटियों का अपहरण कर उनका धर्म परिवर्तन करवा दिया जाएगा. बीजेपी ने शुक्रवार को जयपुर में नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में एक बड़ी रैली निकाली और हज़ारों पाक विस्थापित हिंदुओं ने इस रैली में शामिल होकर अपना समर्थन दिया. सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए इन लोगों ने अपने साथ हुए ज़ुल्मों-सितम का दर्द बयां किया. अब इन लोगों को इस बात की तकलीफ़ हैं कि बरसों से जिस नागरिकता का वो लोग इंतज़ार कर रहे थे वो अब मिल रही हैं तो राजनीतिक दल उसमें रोड़ा अटका रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

CAA Protest: दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता समेत देश के 20 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget