एक्सप्लोरर

CAA Protest: दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता समेत देश के 20 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन जारी

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी देश के कई इलाकों में इस कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम के राज्यों में इस कानून और एनआरसी के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं. इस कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंन्ध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के कई बड़े शहरों में धारा 144 लगा दी गई है. इससे पहले गुरुवार को हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. गुरुवार को 24 राज्यों के 50 से अधिक शहरों में लोगों ने प्रदर्शन किया. इस प्रोटेस्ट में गुरुवार तीन लोगों की मौत भी हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे. पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

दिल्ली

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां आज जामा मस्जिद के पास लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान यहां भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद को भी देखा गया. चन्द्रशेखर आजाद अपने हाथों में संविधान की कॉपी लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. यहां कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अन्य इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं.

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून और घोषित एनआरसी के खिलाफ आज भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य के कई जिले में प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है. संभल में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. वाराणसी और गोरखपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इससे पहले गुरुवार को यहां हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की. जवाब में पुलिस ने भी कड़े कदम उठाए.

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज भी लोग इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद कोलकाता में इस कानून के खिलाफ एक बड़ी रैली निकाली थी. अब उन्होंने कहा है कि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि एक निष्पक्ष बॉडी द्वारा ये जांच किया जाना चाहिए कि कितने लोग नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हैं और कितने खिलाफ हैं.

मुंबई

मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज भी प्रोटेस्ट जारी है. लोगों ने हरि मस्जिद के बाहर यहां प्रदर्शन किया. इस दौरान लोग सीएए के साथ एनआरसी के विरोध में भी नारे लगाते रहे. प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण हो इसे सुनिश्चित करने के पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं.

हैदराबाद

हैदराबाद में भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां लोग प्रदर्शन के लिए चारमीनार के पास जमा हुए. भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह यहां तत्पर रही जिससे असामाजिक तत्व प्रदर्शन की आड़ में पब्लिक पोपर्टी को नुकसान न पहुंचाएं.

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लोग लगातार इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. गुरुवार को यहां हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था. इसके बाद पुलिस ने आज 600 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज किया है. गुरुवार के प्रदर्श में कई सांसद और कला के क्षेत्र के लोग पहुंचे थे.

जामिया प्रशासन ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लाइब्रेरी में घुसकर किया था लाठीचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget