एक्सप्लोरर

BJP On Congress: 'कठपुतली हैं खड़गे', बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कसा तंज

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अधिकतर नेताओं ने खड़गे को समर्थन दिया है. गांधी परिवार एक व्यक्ति, एक पद के आधार पर गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहता था.

BJP Attack On Mallikarjun Kharge: जब से कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दौड़ शुरू हुई है, तब से पार्टी में तरह-तरह की चीजें देखने को मिल चुकी है. गहलोत-पायलट से लेकर दिग्विजय तक की कहानी देखने को मिली. आखिरी दौर में जब कांग्रेस के राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरे, उसके बाद बीजेपी ने खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक ‘‘कठपुतली’’ साबित होंगे और ‘‘रिमोट’’ से नियंत्रित किए जाएंगे.

कौन से नेता का है बयान

भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘अस्सी की उम्र में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस को प्रेरणा देने वाले पसंद हैं. वह युवा हैं, ऊर्जावान हैं और कांग्रेस को अपने उद्धार के लिए जिसकी जरूरत है उसके जैसे ही हैं. उन्हें मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) से ‘रिमोट कंट्रोल से चलने के तौर-तरीकों को अपना लेना चाहिए. इससे सब कुछ सुलझ जाएगा.’’

कांग्रेस पार्टी का है समर्थन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अधिकतर वरिष्ठ नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि, उन्हें गांधी परिवार का भी समर्थन हासिल है. हालांकि, गांधी परिवार ने इस चुनाव में न्यूट्रल भूमिका में रहने की बात कही है. वही बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी एक ट्वीट में कहा, ‘‘गहलोत के गांधी परिवार का साथ खोने के बाद अब 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे को रिमोट से नियंत्रित ‘कठपुतली’ के रूप में चुना गया है, जिन्हें कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में भी देखा जा रहा है. उनके नामांकन के मुकाबले थरूर का नामांकन फीका रहा.

क्या इसे स्वतंत्र चुनाव कह सकते है

गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘‘कोई भी यकीन नहीं कर सकता है कि यह निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव है, जिसमें परिवार अपने उम्मीदवार के निर्वाचन के लिए कोशिश करता है”. इसकी तुलना मनमोहन गांधी से भी की गई. शहजाद पूनावाला ने गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि वे एक व्यक्ति, एक पद के आधार पर गहलोत को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते थे, वह भी उस वक्त जब उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद पर उनके सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था.

ये भी पढ़ें:

अमेरिका ने भारत सहित अन्य देशों पर लगाया पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर बैन, जानें क्या है वजह

National Film Awards 2022: अजय देवगन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, विशाल भारद्वाज बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल
Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget