एक्सप्लोरर

बीजेपी के नेताओं ने खोला देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मोर्चा

महाराष्ट्र बीजेपी के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे ने बीजेपी नेतृत्व पर रोहिणी खडसे, पंकजा मुंडे जैसे ओबीसी नेताओं को साजिशन हराने का बड़ा आरोप लगाया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में दोबारा सरकार बनाने का दम भर रही बीजेपी सरकार से बाहर हो गई. 200 से ज़्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही बीजेपी को अपनों ने ही छोड़ सरकार बना ली. आज बीजेपी विपक्ष में है और अब पार्टी के ही नेता इस हाल के लिए देवेंद्र फडनवीस को ज़िम्मेदार बताकर उनके ख़िलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इस मोर्चे का नेतृत्व महाराष्ट्र बीजेपी के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे कर रहे हैं .

बीजेपी नेतृत्व पर ओबीसी नेताओं की हार का आरोप

खडसे ने बीजेपी नेतृत्व पर रोहिणी खडसे, पंकजा मुंडे जैसे ओबीसी नेताओं को साजिशन हराने का बड़ा आरोप लगाया है. एकनाथ खडसे ने सीधे पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा "रोहिणीताई खडसे, पंकजा ताई हारी नहीं उन्हें हराया गया है. इस हार की ज़िम्मेदारी पार्टी के नेतृत्व की है."

खडसे के इस बयान से साफ है कि निशाना राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस. बीजेपी को सत्ता से दूर रखने में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी कामयाब रहीं, और पार्टी के अंदर अब देवेंद्र के विरोधियों को देवेंद्र का पार्टी में कद कम करने का मौका मिला जिससे भुनाने में एंटी देवेंद्र खेमे के नेता लगे हुए हैं.

एकनाथ खडसे ओबीसी नेता हैं और पंकजा मुंडे जिन्होंने खुलकर देवेंद्र का विरोध फिलहाल नहीं किया है लेकिन उनका खेमा भी कहीं ना कहीं हार के लिए देवेंद्र को ही ज़िम्मेदार बता रहा है. पंकजा ने 12 दिसंबर को अपनी आगे की भूमिका बताने की बात कर पार्टी में हलचल बढ़ा दी. इसी मौके को देख एकनाथ खडसे देवेंद्र के खिलाफ पार्टी के नेताओं का एक गुट खड़ा कर रहे हैं ताकि देवेंद्र का कद पार्टी में घट सके.

कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के कयास

इसी सिलसिले में ओबीसी नेता और उनके समर्थकों के बीच लगातार मीटिंग की जा रही है. वहीं बीजेपी से नाराज होकर बगावत कर चुनाव लड़ने वाले कुछ बागी नेता भी बीजेपी के बड़े नेता विनोद तावडे़, एकनाथ खडसे इनसे संपर्क कर अपने राजनीतिक अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए अलग भूमिका लेने के प्रस्ताव रखे चुके हैं यानी बीजेपी छोड़ महा विकास गठबंधन का दामन थामने की.

केवल ओबीसी नेता ही नहीं बल्कि प्रकाश मेहता जैसे पार्टी के दूसरे नेता जिनका टिकट काटा गया वो भी पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों के प्रति नाराजगी व्यक्त करने लगे हैं. फिलहाल फडणवीस पार्टी में उनके खिलाफ हो रहे इस कोशिश पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन पार्टी देवेंद्र के साथ खड़ी दिख रही है. साथ ही पार्टी के सभी नेता देवेंद्र और पार्टी के साथ होने का दावा कर रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में टूट से किया इनकार मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा "बीजेपी के सभी नेता हमारे साथ हैं. जिनका राजनीतिक अस्तित्व ही खत्म हो गया वो लोग इस प्रकार संभ्रम निर्माण कर रहे हैं लेकिन पार्टी में कोई दरार नहीं है. एकनाथ खडसे, पंकजा मुंडे हमारे नेता थे, हैं और रहेंगे."

दरअसल पिछले पांच साल राज्य और पार्टी में देवेंद्र फडणवीस का ही दबदबा रहा. देवेंद्र के सामने जो आया उसे गिराया गया. ऐसे में आज जब देवेंद्र को गिराने का मौका मिला तो उनके विरोधी इस मौके का पूरा फायदा उठा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget