एक्सप्लोरर

'इस बार भी हम, मोदी-योगी कुछ नहीं कर पाएगा', गोकशी की धमकी पर टी राजा सिंह का जवाब- 'जैसे ईद मनाना है मनाओ, लेकिन...'

T Raja Singh on Cow Slaughter: टी राजा सिंह ने दावा किया है कि उन्हें बकरीद से पहले कई अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है।

T Raja Singh on Cow Slaughter: अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें बकरीद से पहले कई अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है. उनका कहना है कि कॉल करने वाले लोग कह रहे हैं "हम इस बार भी गोकशी करेंगे और मोदी-योगी कुछ नहीं कर पाएंगे. आने वाले समय में तुम्हें भी काटेंगे."

"गौ माता की रक्षा के लिए आवाज उठाना गलत है क्या?"
इन धमकियों पर टी राजा ने सवाल उठाते हुए कहा, "7 जून को बकरीद है, हमें त्योहार से कोई दिक्कत नहीं है. हर धर्म को त्योहार मनाने का अधिकार है. लेकिन अगर कोई गौ माता, उनके बच्चों और नंदी को काटने की साजिश रचता है तो हम उसका विरोध करेंगे." उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों का गैंग हर बार एक्टिव हो जाता है, लेकिन वे चुप नहीं बैठेंगे.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
टी राजा सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस में धमकी की शिकायत की है, लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा, "जब भी हम गाय की रक्षा की बात करते हैं, तब हमें धमकियां दी जाती हैं. पुलिस को सब जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती."

"हम हिंदू हैं, डरते नहीं"
राजा सिंह ने धमकी देने वालों को सीधी चेतावनी दी. उन्होंने कहा, "तुम लोग गलत आदमी को धमकी दे रहे हो. हम डरने वाले नहीं हैं. अगर तुम्हारे अंदर हिम्मत है, तो आमने-सामने आओ. हम तुम्हें तुम्हारी औकात दिखा देंगे. हम किसी के बाप से नहीं डरते."

टी राजा सिंह ने प्रशासन को भी चेताया
बकरीद से पहले टी राजा सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री, डीजीपी और हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर को चेतावनी देते हुए गोकशी के गंभीर परिणामों का हवाला देकर धार्मिक संदर्भों में कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार गायों और अन्य मवेशियों की अवैध ढुलाई और कुर्बानी को बढ़ावा दे रही है.

उन्होंने कहा कि सरकारी चेक पोस्टों पर नकली पशु चिकित्सा प्रमाणपत्र (डुप्लीकेट सर्टिफिकेट) बनाए जा रहे हैं, ताकि मवेशियों की अवैध आवाजाही को वैध दिखाया जा सके. उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया और कहा कि सरकार इस पूरे कृत्य को चुपचाप समर्थन दे रही है. 

राजा सिंह का साफ संदेश
टी राजा सिंह ने दोहराया कि बकरीद मनाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गौ हत्या का वे हमेशा विरोध करते रहेंगे. उनका कहना है कि गाय हमारे लिए माता के समान है और उसकी रक्षा करना हर हिंदू का धर्म है. बीजेपी विधायक ने साफ कहा है कि यदि सरकार इस पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं करती तो इसके धार्मिक और सामाजिक रूप से गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

हैदराबाद पुलिस ने बीजेपी विधायक को सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
बार-बार मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए हैदराबाद पुलिस ने बीजेपी विधायक ठाकुर राजा सिंह को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन का उपयोग करने और 1+4 सुरक्षाकर्मियों को साथ रखने का निर्देश दिया है. पुलिस का कहना है कि राजा सिंह संवेदनशील इलाकों में बिना किसी सुरक्षा के घूम रहे हैं, जो न केवल उनके जीवन के लिए खतरा है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget