एक्सप्लोरर

बीजेपी से नाराज चल रहे सरयू राय का बड़ा ऐलान, सीएम रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

झारखंड की जमशेदपुर पूर्व की सीट का मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां से कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता गौरव वल्लभ को मैदान में उतारा है. सरयू राय के ऐलान के बाद मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है.

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित 72 उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने रविवार को बड़ा ऐलान किया. बीजेपी के खिलाफ मुखर होते हुए सरयू राय ने कहा कि वे निर्दलीय के तौर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

झारखंड मंत्रिमंडल में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राय ने कहा कि वह जमशेदपुर (पूर्व) और जमशेदपुर (पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने 2014 के चुनाव में जमशेदपुर (पश्चिम) सीट से जीत हासिल की थी.

वहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद और विधानसभा की सदस्यता से रविवार की शाम अपना इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु को भेजे पत्र में राय ने कहा वह मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे रहे हैं और इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए.

अयोध्या फैसले में खामियां हैं लेकिन हमें आगे बढ़ने की जरूरत: यशवंत सिन्हा

इससे पहले दिन में राय ने कहा था कि वह सोमवार को इस्तीफा देंगे. राय झारखंड कैबिनेट में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं. उन्होंने घोषणा की कि मैं कल दोनों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करूंगा.

गौरतलब है कि बीजेपी ने झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 72 उम्मीदवारों की चार सूची जारी की है, जिसमें राय का नाम इसमें नहीं है. राज्य में 30 नवंबर और 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में चुनाव हो रहा है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर (पूर्व) से मैदान में उतारा है, जबकि जमशेदपुर (पश्चिम) सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है.

अयोध्या फैसले पर पुनर्विचार याचिका से कोई फायदा नहीं होगा: के के मोहम्मद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget