एक्सप्लोरर

राहुल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने ISIS से तुलना कर देश का मजाक बनाया

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने आतंकी और आईएस को सही ठहराया है. विदेश जाकर आतंकी के पीड़ितों से उन्होंने मजाक किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किये हैं. उन्होंने विकास की प्रक्रिया से आम लोगों की दूरी की बात करते हुए कहा कि यही वजह थी की इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) जैसे आतंकवादी संगठन का गठन हुआ. राहुल के इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

बीजेपी ने कहा, ''राहुल गांधी ने आतंकी और आईएस को सही ठहराया है. विदेश जाकर आतंकी के पीड़ितों से उन्होंने मजाक किया है.'' बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल को अपने बयानों पर सफाई देनी चाहिए.

पात्रा ने कहा, ''कल राहुल गांधी ने जर्मनी में अपने भाषण में कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ा कि हिन्दुस्तान को किस प्रकार कम से कम आंका जाए और एक तुच्छ देश के रूप में पूरे विश्व के सामने दिखाया जाए.'' पात्रा ने कहा कि 70 साल तक गांधी परिवार ने देश को विजन नहीं दिया. राहुल का दावा झूठ पर आधारित है.

पात्रा ने कहा, ''राहुल ने कल जिस अंतराष्ट्रीय मंच से आतंकवाद को सही ठहराने को जायज ठहराने की कोशिश की है उससे खराब कुछ नहीं हो सकता. ISIS को आपने सही ठहराया है, आपने अल्पसंख्यक समुदाय पर सवाल उठाए हैं. राहुल इस पर जवाब दें.''

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ''राहुल जर्मनी जाकर चीन चीन करते हैं और नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान पाकिस्तान करते हैं. क्या कांग्रेस में कोई हिंदुस्तान हिंदुस्तान भी करता है?''

राहुल गांधी ने कल आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के बनने का जिक्र करते हुए आगाह किया कि अगर विकास की प्रक्रिया से लोगों को बाहर रखा गया तो इसी तरह के हालात देश में पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को बाहर रखना 21वीं सदी में बेहद खतरनाक है. अगर 21वीं सदी में आप लोगों को नजरिया नहीं देते हैं तो कोई और देगा.’’

जर्मनी से राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- बेरोजगारी से लोगों में पैदा गुस्सा है लिंचिंग की वजह

जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित बकिरस समर स्कूल में कल भाषण देते हुए राहुल ने कहा था कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने विकास की प्रक्रिया से आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों को बाहर रखा है और ‘‘यह एक खतरनाक बात बन सकती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी में लोगों को बाहर रखना काफी खतरनाक है. अगर आप 21वीं सदी में लोगों को कोई विजन नहीं देते तो कोई ओर देगा और विकास प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रखने का यह असली खतरा है.’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भारत में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) किये जाने की घटनाएं बेरोजगारी और सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा नोटबंदी और जीएसटी को ‘खराब तरीके से लागू’ किये जाने से छोटे कारोबारों के ‘चौपट’ हो जाने की वजह से उपजे ‘गुस्से’ के कारण हो रही हैं.

ISIS ने 11 महीने बाद बगदादी का कथित ऑडियो जारी कर की ‘जिहाद’ की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget